इंदौर, भोपाल समेत प्रमुख शहरों में जहां कोरोना के मामले तेजी बढ़ रहे हैं, वहां 12 घंटे का बंद लागू करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। इस बारे में बुधवार को बैठक में फैसला लिया गया। इसके मुताबिक रात 10 से सुबह 6 तक ही नाइट कर्फ्यू रहेगा। मास्क नहीं लगाने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से लगातार सभी चिंतित हैं।
कलेक्टर मनीष सिंह सीएम के साथ बैठक के बाद कहा कि नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 6 तक की रखा जाएगा। सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद सभी जिले के कलेक्टर को सीएम ने निर्देश दिए हैं कि माइक्रो कंटेंटमेंट जोंन भी बनाए जाएं, जिससे की संक्रमण न फैले। 12 घंटे के लॉकडाउन पर कलेक्टर ने कहा, औद्योगिक गतिविधि प्रभावित नहीं होना चाहिए।
पिछले वर्ष 3 महीने के लॉकडाउन में काफी आर्थिक नुकसान हुआ। आगामी रंगपंचमी को लेकर भी साफ हो गया है कि शुक्रवार को त्योहार पर भी सख्ती रहेगी। भीड़ इकट्ठी नहीं होने दी जाएगी। जुलूस की परमिशन पर भी पाबंदी है।




