अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 25 जनवरी से शुरू होगा नामांकन,सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पहला चरण 11 महीने में पूरा

Share

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू होगी। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस करुणा राजू ने इस बारे में जानकारी दी है। नामांकन की प्रक्रिया 25 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक चलेगी। 2 फरवरी को नामांकन की जांच की जाएगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 4 फरवरी होगी।

PM मोदी आज बाल पुरस्कार विजेताओं से बात करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ (PMRBP) विजेताओं से बात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पुरस्कार विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इस साल देश भर से 29 बच्चों को PMRBP-2022 के लिए चुना गया है।

बाल पुरस्कार विजेता हर साल गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेते हैं। ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदान किए जाते हैं। प्रधानमंत्री हर साल इन पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत भी करते हैं।

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पहला चरण 11 महीने में पूरा, संसद का शीत सत्र नए भवन में आयोजित होगा

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा हो चुका है। अब नजरें नए संसद भवन पर हैं। इसके इसी अक्टूबर तक तैयार होने की उम्मीद है। पुरी ने रविवार को कहा कि नए संसद भवन का काम तय वक्त में पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है इस साल का शीत सत्र उसी भवन में आयोजित होगा। पहले चरण में राजपथ के पुनर्विकास का काम चुनौतियों के बावजूद 11 महीने में पूरा किया गया।

अरुणाचल के मिराम तरोन की जल्द होगी चीन से भारत वापसी
अरुणाचल से लापता मिराम तरोन की जल्द भारत वापसी होगी। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा- एक लड़का उसकी सीमा के भीतर मिला है। उसे हम जल्दी ही वापस सौंप देंगे। तेजपुर में भारतीय सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने कहा- चीनी सेना ने हमें बताया है कि उन्हें अरुणाचल से लापता लड़का मिल गया है। अरुणाचल के सियुंगला के लुंगटा जोर इलाके के रहने वाला मिराम 18 जनवरी को पर लापता हो गया था।

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की मैराथन बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा के कोर सदस्यों की मैराथन बैठक चली। भाजपा अब तक 165 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है, बची हुई सीटों के लिए इस मीटिंग में चर्चा की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने की संभावना है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें