अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए

Share

मुनेश त्यागी

सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
घर घर को रोजगार चाहिए
सस्ता सुलभ उपचार चाहिए।

सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
हर आदमी को शिक्षा चाहिए
हर भारतीय को इलाज चाहिए।

सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
सस्ता और सुलभ न्याय चाहिए
भ्रष्टाचार से मुक्त भारत चाहिए।

सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
अमन और भाईचारा चाहिए
पुलिस राज का खात्मा चाहिए।

सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
पूंजीपतियों से निजात चाहिए
किसान मजदूर का राज चाहिए।

सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
खाली हाथों को काम चाहिए
रोटी, कपड़ा, मकान चाहिए।

सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
तिरंगा चीन का नहीं चाहिए
तिरंगा खादी का ही चाहिए।

सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
चंद पूंजीपतियों का ही नहीं
जन जन का कल्याण चाहिए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें