अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 अब सभी निगाहें मध्य प्रदेश और राजस्थान पर,मध्य प्रदेश में आज होगा फैसला

Share

छत्तीसगढ़ के बाद अब सभी निगाहें मध्य प्रदेश और राजस्थान पर लगी हैं। मध्य प्रदेश में सोमवार, तो राजस्थान में मंगलवार को नए सीएम का पता चल जाएगा। एमपी के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के सीएम मनोहरलाल, ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण और पार्टी सचिव आशा लाकड़ा के सोमवार को 11 बजे भोपाल पहुंचने की उम्मीद है।

उसके बाद विधायकों से चर्चा का दौर शुरू होगा। उन्हें दोपहर एक बजे भोजन के लिए बुलाया गया है। शाम चार बजे बैठक होगी। देर शाम तक विधायक दल के नए नेता का फैसला हो जाएगा। वहीं, राजस्थान के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े के मंगलवार को जयपुर पहुंचकर विधायकों से बात करने की उम्मीद है।  

वसुंधरा से मिले 10 विधायक
राजस्थान में भाजपा के नवनिर्वाचित 10 विधायकों ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से जयपुर स्थित आवास पर भेंट की। इन विधायकों में अजय सिंह, बाबू सिंह शामिल थे। बीते रविवार को चुनाव नतीजे आने के तुरंत बाद करीब 20 विधायकों ने राजे से मुलाकात की थी। इसे राजे का शक्ति प्रदर्शन माना गया था। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया कि वह किसी दबाव में नहीं आएगा।  

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें