अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अब तो भय्यन मुझे भी विश्वास हो गया

Share

गोरीशंकर अग्रवाल

अब तो भय्यन मुझे भी विश्वास हो गया
मोर के आंसुओं से मोरनी गर्भवती होती
बतख आक्सीजन छोड़ती है
गाय के गोबर और मुत्र पीने से केंसर ठीक होता है
नाली की गेंस से चाय बनाई है
मगर के बच्चों से खेले हैं
शेर के दांत गिने है
कहाँ तक गिनाऊँ हरी कथा अनंता
ताजा ताजा तो स्कूल की 8 वीं कक्षा की पुस्तक में वर्णन भी छप गया
सावरकर जिस जैल में छेद भी नहीं था
वहां एक बुलबुल आती थी जिसपर बैठकर
सावरकर मातृभूमि के दर्शनों को निकलते थे.

फाड़ डालो सांइस की किताबों को
जिनमें लिखा है पृथ्वी गोल है, मानना होगा चोकोर है
मानना होगा सूर्य प्रथ्वी के चक्कर लगता है .
आज से सब बंद कर दो सिर्फ संघी साहित्य पढो
संघी साहित्य पढेगा जब ही तो विश्व गुरु बनेगा इंडिया

गोरीशंकर अग्रवाल

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें