अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अब रेलवे टिकट बुक कराने के लिए ध्यान रखे कोड, वरना नहीं मिलेगी सीट

Share

नई दिल्ली: अगर आप भी ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. अब आपको ट्रेन का टिकट बुक करते समय खास कोड का ध्यान रखना होगा अगर आपने ध्यान नहीं रखा तो आपको सीट नहीं मिलेगी. इंडियन रेलवे ने सीटों की बुकिंग कोड और कोच कोड में बड़ा बदलाव कर दिया है. बता दें भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में नए तरह के कोच की शुरुआत की है, जिसकी वजह से यह बदलाव किया गया है.

रेलवे की ओर से किए गए बदलाव की वजह से यात्रियों को टिकट बुकिंग करते समय अपनी पसंद की सीट आसानी से मिल जाएगी. इसके साथ ही रेलवे देशभर के कई रूट्स पर विस्टाडोम कोट ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है, जिसकी वजह से भी यह बदलाव हुआ है.

इकोनॉमी क्लास भी होगा शामिल
आपको बता दें नए कोच में AC-3 टियर के इकोनॉमी क्लास को भी शामिल किया गया है. रेलवे ने बताया कि इस तरह के कोच में करीब 83 बर्थ मिलेंगी. फिलहाल अभी तक इन बर्थ के लिए किराया तय नहीं किया गया है. जल्द ही किराया भी रेलवे विभाग की ओर से बता दिया जाएगा.

काफी खास हैं ये कोच
आपको बता दें विस्टाडोम कोच काफी खास है. इसमें यात्रियों को सफर करने में काफी मजा आएगा. इस कोच में अंदर बैठकर ही बाहर के नजारे का भी आनंद ले सकते हैं. इस कोच की छत को शीशे से बनाया गया है. फिलहाल ये विस्‍टाडोम कोच मुंबई के दादर से लेकर गोवा के मडगावं तक चलती है.

आपको बता दें इस तरह के कोच में टिकट बुकिंग कराने वाले ध्यान दें कि थर्ड एसी के इकोनॉमी कोच के लिए आपको बुकिंग को 3E होगा. इसके साथ ही कोच का कोड M होगा. इसी प्रकार विस्‍टडोम एसी कोच का कोड EV रखा गया है. आइए आपको इन कोड के बारे में डिटेल में बताते हैं कि किस का क्या कोड होगा-

चेक करें नया बुकिंग कोड और कोच कोड
>> विस्‍टाडोम का बुकिंग कोड V.S. और कोच कोड AC DV
>> स्‍लीपर का बुकिंग कोड S.L. और कोच कोड S
>> एसी चेयरकार का बुकिंग कोड C.C और कोच कोड C
>> थर्ड एसी का बुकिंग कोड 3A और कोच कोड B
>> एसी थ्री टियर इकोनॉमी का बुकिंग कोड 3E और कोच कोड M
>> सेकेंड एसी का बुकिंग कोड 2A और कोच कोड A
>> गरीब रथ एसी थ्री टियर का बुकिंग कोड 3A और कोच कोड G
>> गरीब रथ चेयरकार का बुकिंग कोड CC और कोच कोड J
>> फर्स्‍ट एसी का बुकिंग कोड 1A और कोच कोड H
>> एग्‍जीक्‍युटिव क्‍लास का बुकिंग कोड E.C और कोच कोड E
>> अनूभुति क्‍लास का बुकिंग कोड E.A और कोच कोड K
>> फर्स्‍ट क्‍लास का बुकिंग कोड F.C और कोच कोड F
>> विस्‍टाडोम एसी का कोच कोड E.V और बुकिंग कोड E.V

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें