अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

  भाजपा एवं कांग्रेसी पार्षदों को अलग-अलग शपथ दिलाना आपत्तिजनक : अजय खरे 

Share

रीवा। समाजवादी जन परिषद के नेता अजय खरे ने कहा है कि अभी हाल में संपन्न हुए रीवा नगरीय निकाय चुनाव में विजयी भाजपा और कांग्रेसी पार्षदों को अलग-अलग स्थानों पर शपथ दिलाने की बात अत्यंत आपत्तिजनक और अराजकता से भरी गलत परंपरा को बढ़ावा है । देखने को मिला कि गुरुवार को भाजपा एवं उनके सहयोगी निर्दलीय पार्षदों को कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलाई गई जबकि शुक्रवार 29 जुलाई को नगर निगम अंतर्गत स्थानीय पद्मधर पार्क में नवनिर्वाचित कांग्रेसी महापौर , कांग्रेसी एवं सहयोगी निर्दलीय पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी । श्री खरे ने बताया कि अभी तक यह परिपाटी रही है कि सभी निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह एक साथ होता रहा है। इस तरह के अलग-अलग शपथ ग्रहण समारोह का जनसाधारण में काफी गलत संदेश जा रहा है । यह शासकीय धन की फिजूलखर्ची , समय की बर्बादी के साथ लोकतंत्र के साथ क्रूर मजाक भी है । श्री खरे ने कहा कि जब शपथ ग्रहण समारोह में इतनी दूरी और मनमुटाव दिखाई दे रहा है तो आने वाले समय में सदन की कार्यवाही सही तरीके से कैसे चल पाएगी । श्री खरे ने कहा कि यह भारी विडंबना है कि प्रशासन ने भी इस संबंध में समय रहते सही व्यवस्था नहीं दी जिसके चलते यह अप्रिय गैर जिम्मेदाराना स्थिति निर्मित हुई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें