अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सामयिक…दया ज़रा पता करो ये क्या हो रहा है?

Share

सुसंस्कृति परिहार

साहिब बड़े पशोपेश में है वे जिन्हें नष्ट करना चाहते हैं उन हरे ठूंठों पर मधुमास खिल उठा है।जामिया मिल्लिया,जे एन यू जो राष्ट्र द्रोही टुकड़े टुकड़े गैंग का घर है वहां से बड़ी संख्या में डी एम निकलेंगे तो मुल्क का क्या हाल होगा ?दया ज़रा पता तो करो संघ लोकसेवा आयोग वालों का गठजोड़ कहीं इन वाममार्गियों से तो नहीं हो गया है।पूरी रिपोर्ट दो।इससे तो इन्हें बल मिलेगा।पहले से ही यहां के विद्यार्थियों की संख्या एडमिनिस्ट्रेशन में है। हिंदी उपन्यास रेत समाधि को पहली बार बुकर मिलता हैउसकी लेखिका गीतांजलि श्री, वह भी जे एन यू की दीक्षा लिए हुए है।ये वाम लोगों की बड़ी साज़िश है पता करो इसमें कौन कौन लगे हुए हैं। जहां संभव हो बुलडोजर भेजो।

पता  ये भी करो नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की बात मुस्लिम देशों तक किसने पहुंचाई। कहीं गोदी मीडिया भी कोई दूसरी चाल में शामिल तो नहीं हो गया।क्योंकि अब तक चैनलों से क्या क्या नहीं बोला गया।हर राष्ट्र द्रोही को पाकिस्तान भेजने की बात की जाती रही पर पाकिस्तान और दूसरे मुस्लिम देश कुछ नहीं बोले!आज सब देश चढ़ाई के मूड में हैं इन छोटे छोटे देशों को सफाई देनी पड़ रही है यहां बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं अब वहां उनके साथ बुरा व्यवहार होनी की ख़बर है। हमारे यहां से जाने वाले सामान का वहिष्कार भी शुरू हो गया है।उधर पहले से अमरीका की धमकियां मिल रहीं हैं।अरे भई मुसलमानों को सिर पर तो बैठाया नहीं जा सकता है। लेकिन आज ज़रूरत इस बात की है कि हमें इन देशों से कच्चा तेल, पेट्रोल,डीजल और गैस चाहिए ऐसे में इनसे पंगा लेना बहुत कठिन है।तुम उन कांग्रेसियों का पता करो जिन्होंने मुस्लिम देशों के कान भरे।कश्मीरी पंडितों के पीछे भी इनकी मिली भगत नज़र आ रही है। मुसलमानो का तो ठीक हिंदू रुठ गए तो क्या होगा ? राहुल गांधी के दौरों पर ख़ास नज़र रखो।

इधर कुछ समझ में नहीं आ रहा है पंजाब में फिर खालिस्तानी और कश्मीर में पाकिस्तानी कांग्रेस से मिलकर देश को अशांत करने में लगे हैं।उधर वामपंथी सरकार ने मानसून बंधक बना लिया है। गेहूं निर्यात भी रुक गया है।चीन पैंगाग पर दूसरा पुल बनाने में लगा है गर्मी के ज़ोर से दिमाग सुन्न है।एक काम करो मुस्लिम देशों की सद्भावना यात्रा का जल्दी चार्ट बनाओ वहां उन्हें मनाने जाना ही पड़ेगा।संघ प्रमुख ने अपनी नई सोच इसी डर से सामने रख दी है।दया बाहर तो हम जैसे तैसे माहौल बना लेंगे लेकिन भक्तों का कल्याण कैसे करेंगे अकेली नुपुर ने तो आसमां सिर पर उठा रखा है।जैसा बोया है वैसा काटना पड़ रहा है।

दया अब तो सीधा साधा एक ही रास्ता बचता है भक्तों के शिविर लगाओ उन्हें यह समझाओ यह तो दिखावे के लिए है, लक्ष्य तो वहीं है भारत भू से म्लेच्छों को हटाना। हंगामा खड़ा करना मकसद नहीं चुप चुप करो। एंकरों और प्रवक्ताओं की भी क्लास लो अंदर अंदर काम करो लेकिन बाहर सर्व धर्म समभाव की भावना दिखनी चाहिए।संभव हो तो एक फिल्म भी पेल दो जय जय हिंदू राष्ट्र । मनोबल बनाए रहना चाहिए।जिसमें युद्ध ,छद्म तरीके से लड़ना सिखाओ।शिवाजी बन जाओ।हिंदू एक रहे तो अल्पसंख्यक कुछ नहीं कर पायेंगे।एक बार बस भारत 2024जीत लें।वह विश्व गुरु बन गया समझो। फिर खुल्ला खेल फ़रुख़्खावादी होगा।

यह भी सच है इन मुस्लिम देशों की धमकियों से हिंदू एकता और बढ़ेगी ।दया हर जगह खामोशी से नज़र रखो। राष्ट्रद्रोहियों के घर बुलडोजर भेजने में विलम्ब नहीं हो ये याद रखो।सब ठीक हो जायेगा।हमने घाट घाट का पानी जो पिया है। कांग्रेस को लपेटते रहो।बस।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें