देपालपुर शाम 6 बजते ही पुलिस की गाड़ी की सायरन, नगर परिषद के माइक का बन्द अलाउंस करते हुए सभी दुकानों पर लॉकडाउन का पालन करवाने नगर परिषद व पुलिस विभाग के कर्मचारी मैदान में उतरे । वही व्यापारियों ने भी शाम 6 बजे के पहले ही अपनी दुकानों की शटर बंद कर ली । फल फ्रूट वालों को छोड़कर बाकी सभी दुकानों में गत वर्ष जैसा सन्नाटे का माहौल पसर गया । अधिकांशत ग्रामीण क्षेत्रों की खरीदारी करने आये लोगों को इधर उधर तेजी से निकलते हुए देखे गए ।देपालपुर तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह, सीएमओ चंद्रशेखर सोनीस, पुलिस विभाग से एसआई नगर परिषद की टीम बाजार में वाहन चालकों को रोककर समझाइश देते हुए दिखे
शाम 6 बजते ही अधिकारी हुए सक्रिय





