अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होने पर इंदौर के किसान संगठनों ने भी काला दिवस मनाया

Share

किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले झंडे व तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन, तीनों किसान कानून वापस लेने और कोरोना के मुफ्त इलाज  की मांग

इंदौर। किसान आंदोलन के 6 माह और मजदूर किसान विरोधी मोदी सरकार के 7 साल पूर्ण होने पर आज पूरे देश में किसान और मजदूर संगठन काला दिवस मना रहे हैं इंदौर में भी किसान संघर्ष समिति  सहित विभिन्न किसान संगठनों ने अलग-अलग जगह काला दिवस मनाया किसान संघर्ष समिति ने बाणगंगा नाका और कुशवाहा नगर चौराहे सहित जिले के ग्रामीण अंचल में काला दिवस मनाया। किसान सभा और सीटू ने मालवा मिल अनाज मंडी में तथा किसान खेत मजदूर संगठन ने मूसाखेड़ी में कार्यकर्ताओं ने काले झंडे और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।

बाणगंगा  कुशवाहा नगर में रामस्वरूप मंत्री और भरत सिंह यादव मालवा मिल पर अरुण चौहान, कैलाश लिंबो दिया तथा मूसाखेड़ी पर प्रमोद नामदेव, सोनू शर्मा ने नेतृत्व किया ।किसान संघर्ष समिति द्वारा आयोजित आज के प्रदर्शन में रामस्वरूप मंत्री,भरतसिंह यादव,  मोहम्मद अली सिद्दीकी ,सुषमा यादव, राजेश बकावले, मदन लाल नागर, प्रमोद त्रिपाठी, गीताबाई यादव, राज रति बाई, रामकली यादव, छेददार यादव आदि ने भागीदारी की । राजेश बकावले के नेतृत्व में बेटमा में तथा मदन लाल नागर के नेतृत्व में धर्मपुरी में काले झंडों का प्रदर्शन हुआ ।   

 प्रदर्शन  में मौजूद विभिन्न संगठनों के नेताओं ने मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों पर आक्रोश जताते हुए कहा कि इस सरकार के कारण लोग जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं हे ।  किसान तीनों बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं , उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है । सब्जी और दूध उत्पादकों की परेशानी लॉकडाउन से और ज्यादा बढ़ गई है किसान अपनी उपज को बर्बाद करने पर मजबूर है। प्रदर्शनकारी तीनों किसान विरोधी कानूनों को रद्द कराने, बिजली संशोधन बिल वापस लेने एवं सभी कृषि उत्पादों की लागत से डेढ़ गुना दाम पर खरीद की कानूनी गारंटी की मांग लिखी तख्तियां लिए हुए थे।  कोविड महामारी से बचाव के लिए दवाई, ऑक्सीजन, डॉक्टर , वेंटिलेटर और अस्पताल की व्यवस्था ना होने के कारण लाखों भारतीयों की मौत एवं किसान आंदोलन के दौरान 500 किसानों की शहादत तथा 15 करोड़ रोजगार से लगे लोगों को बेरोजगार बनाने के जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने के लिए  आज  किसान और मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने  घरों वाहनों तथा चौपालों पर काला झंडा लगाकर भी विरोध जताया ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें