अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

चल रहा पतझड़ का मौसम नए कोपल निकलेंगे जरूर

Share

सरल कुमार वर्मा

चल रहा पतझड़ का मौसम नए कोपल निकलेंगे जरूर
कितनी भी हो तेज धूप बादल भी बरसेंगे। जरूर

जो आग लगाकर नफरत की दहसत फैलाए जाते हैं
कितने ही मुखौटे बदले वो गुनहगार तो ठहरेंगे जरूर

मजहबी किताबो का ईंधन इक रोटी नहीं पका सकता
इनसे जो आग लगाते हैं वो संसद पहुचेंगे जरूर

जो देश बुद्ध कबीर का उस देश का क्यों ये हाल रहा
इस प्रश्न का उत्तर बच्चे भी इतिहास में ढूंढेंगे जरूर

जब धर्म न थे जब देश न थे इंसान जहां में तब भी थे
धरती बांटी जिन लोगो ने वो देश भी बांटेगे जरूर

जो खुद नास्तिक जन्मा है इंसान वो गढ़ता है ईश्वर
भगवान सियासी मोहरा है ये लोग भी समझेंगे जरूर
सरल कुमार वर्मा
उन्नाव, यूपी
9695164945

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें