अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कमलनाथ के अंत वाले CM के बयान पर कांग्रेस हमलावर:राजा पटैरिया पर हुई कार्रवाई से जोड़कर विरोध

Share

भोपाल

25 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा आएंगे। कांग्रेस का गढ़ बने छिंदवाड़ा को जीतने के लिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने टारगेट सेट किया है। अमित शाह के दौरे के पहले तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान छिंदवाड़ा कांग्रेस और कमलनाथ के राजनैतिक अंत करने की बात कही। सीएम के इस बयान पर कांग्रेस आग बबूला हो गए हैं। सीएम के इस बयान को राजा पटैरिया पर हुई कार्रवाई से जोड़कर विरोध कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के खिलाफ विपक्षी बाेले तो बेचैन हो जाते हैं शिवराज

सीएम के बयान पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविन्द सिंह ने कहा- शिवराज सिंह सत्ता के मद में मदहोश हैं। अगर कोई विपक्षी भाजपा के खिलाफ बोलता है तो उनको बड़ी बेचैनी होती है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रति और कांग्रेस पार्टी के लिए अंत जैसे शब्द का उपयोग करना। मैं मुख्यमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति के लिए उचित नहीं समझता। मैं इसकी निंदा करता हूं।

पटवारी बोले- भारत की संस्कृति इसकी इजाजत नहीं देती

सीएम के बयान पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा- छिंदवाडा में आपका वक्तव्य आया कि कांग्रेस और कमलनाथ का अंत करना है। ये सत्ता के मद में इस तरह के भाव आपसे पहले भी कई लोगों को ये मद हुए थे। रामायण काल में रावण को, कृष्ण काल में कंस को हुआ था। कई तानाशाहों में सत्ता की हवस ने इस तरह के भाव बनाए हैं। लेकिन भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कार इसकी इजाजत नहीं देते। चार बार के मुख्यमंत्री का इस तरह का वक्तव्य नहीं होना चाहिए। आपको प्रदेश की जनता से और कमलनाथ जी से माफी मांगना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करोगे तो किसका अंत कहां और कैसे होगा ये तो नियति बताएगी। लेकिन ये संस्कार मप्र की जनता देख और सुन रही है। समय आने पर इसका जवाब देगी।

वीडी शर्मा बोले- कोई किसी का गढ़ नहीं, छिंदवाड़ा में इतिहास रचेंगे
छिंदवाड़ा को कमलनाथ का गढ़ मानने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा — कोई किसी का गढ़ नहीं, छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रचा है, और आपको मैं विश्वास दिलाता हूं की छिंदवाड़ा 2023 और 2024 के चुनाव में छिंदवाड़ा के अंदर भारतीय जनता पार्टी इतिहास रचेगी। यह किसी का गढ़ नहीं है, मैं कहना चाहता हूं कि देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश में गरीबों का जीवन बदलने का अभियान है।

वीडी बोले- मोदी-शिवराज की योजनाओं का लाभ लेने वालों का गढ़
अमित शाह के दौरे की तैयारी की समीक्षा करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- अब तो गढ़ इस बात के बन गए हैं। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं के लाभान्वित लोगों का गढ़ है। मध्यप्रदेश में सर्वाधिक लाभ दिलाने का क्षेत्र यह बन गया है यह उनका गढ़ है। गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीबों के जीवन बदलने वाली योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। किसी को भ्रम है कि उनका गढ़ है तो उनका भ्रम भी जल्दी ही टूट जाएगा

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें