अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

होलिका दहन पर रोक का विरोध:भाजपा प्रवक्ता बोले – चाहे डंडे मारो… चाहे जेल में डालो, होली तो जलेगी, रंग भी डलेगा, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- रोकना गलत फैसला

Share

इंदौर

इंदौर में होली दहन का आयोजन नहीं होना और धुलेंडी, रंगपंचमी पर रंग-गुलाल नहीं उड़ाने देने के फैसले का शहरभर में विरोध शुरू हो गया है। भाजपा में ही बगावती शुरू उठने लगे हैं। नेता, व्यापारी, पुजारी सहित हर आमजन सहित एक बड़ा धड़ा विरोध में खड़ा हो गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी मैसेज किए जा रहे हैं कि होलिका दहन तो होगा, मैं क्राइसेस मैनेटमेंट कमेटी के फैसले से असहम हूं। जो हुड़दंग करें उन पर सख़्ती हो, लेकिन आवाजाही पर सख्ती ठीक नहीं। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी कूद पड़े। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि- होलिका दहन रोकना अनुचित है। प्रशासन इस पर विचार करे। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने भी इसका विराेध किया था, लेकिन कलेक्टर से मिलने के बाद उन्होंने घर में ही आयोजन करने की बात कही।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने इस फैसले पर बगावत का झंडा उठा लिया है। उन्होंने चेतावनी दे डाली कि चाहे डंडा मारो… या जेल में डालो… होली भी जलाएंगे और रंग भी खेलेंगे। कांग्रेस दोपहर में इस मुद्दे को लेकर भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने मिलने उनके कार्यालय पहुंचे।

कलेक्टर से मिलने के बाद कांग्रेस विधायक के सुर बदले
विधायक और कांग्रेस की ओर से महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने बाणगंगा में होली जलाने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि – क्या अब होली मनाने बंगाल, असम जाना होगा। 10-15 लोग मिलकर पूरे शहर का फैसला नहीं करें। मगर दोपहर 3 बजे कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया। कलेक्टर ने उन्हें समझाइश दी। इसके बाद उन्होंने घर में ही होली मनाने की बात कही।

भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक संजय शुक्ला और विधायक विशाल पटेल।

भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक संजय शुक्ला और विधायक विशाल पटेल।

भाजपा प्रवक्ता ने यह लिखा…
होलिका दहन तो होगा मैं क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी के निर्णय से असहमति व्यक्त करता हूं। मेरे मोहल्ले में कोविड नियम पालन के साथ पर्व पूजन होगा ही। जिलाधीश जी आपका प्रकरण, डीआईजी आपका डंडा शिरोधार्य। मेरे भाई के निधन पश्चात धुलेंडी पर सीमित सीमा में परिवार में रंग डालने स्वजन भी आएंगे।https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=dainikbhaskar&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1375149302692057090&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.bhaskar.com%2F&siteScreenName=dainikbhaskar&theme=light&widgetsVersion=e1ffbdb%3A1614796141937&width=550px

कांग्रेस विधायक शुक्ला बोले – हम तो होली भी जलाएंगे, रंग भी डालेंगे
शुक्ला ने कहा कि क्राइसिस कमेटी की बैठक में इंदौर के जनप्रतिनियों का अपमान किया जा रहा है। हम विधायक हैं, पर हमें नहीं बुलाया जा रहा है। भाजपा के कुछ लोग यह निर्णय ले रहे हैं। ऐसा है तो भाजपा कार्यालय में जाकर मीटिंग कर लो। क्राइसिस कमेटी के नाम को बदमान कर रहे हैं। इंदौर शहर ही नहीं पूरे देश में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व इसलिए महत्वूपर्ण है, परिवार में गमी होने पर होली के रंग डलने के बाद ही उस परिवार में शुभ काम शुरू होते हैं। ऐसे त्योहार को मनाने के लिए मना किया जा रहा है। जबकि बंगाल सहित कई राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां सिर्फ गोला बनाने चले आते हैं। वे हजारों लोगों को 56 दुकान पर एकत्रित कर रहे हैं। उनके लिए कोरोना नहीं है।

हाेली आमजन का त्येाहार, गरीबों की रोजी-रोटी जुड़ी

होली में गरीब परिवार जो गुलाल रंग बेचकर अपना गुजारा कर लेता है, उनका रोजगार छीना जा रहा है। देशभर में फ्लाइट उड़ रही हैं, उसमें एसी में दो-दो घंटे सैकड़ों लोग बैठकर सफर कर रहे हैं। हवाई मालिकों का नुकसान नहीं होना चाहिए। हां इंदौर में शादी मंे 50 लोग, गमी में 20 लोग का बंधन। क्या अब शादी करने असम, बंगाल जाएं… होली मनाने वहां जाएं… क्योंकि वहां कोरोना नहीं है। यह आमजनता से जुड़ा त्योहार है। होली के दिन हर जगह जाकर रंग डालेंगे। बाणगंगा में होली जलाएंगे। वे हजारों को एकत्रित करें तो कोरोना नहीं… हम चार एक साथ दिख जाएं तो कोरोना फैल जाएगा। हम मानते हैं कि यह महामारी है, लेकिन आमजन को परेशान नहीं करें।

विधायक संजय शुक्ला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिए गए फैसले से हुए नाराज।

विधायक संजय शुक्ला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिए गए फैसले से हुए नाराज।

होली धुलेंडी पर लॉकडाउन लगाकर प्रतिबंध दुर्भाग्यपूर्ण
इस फैसले को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि शासन-प्रशासन कोविड की आड़ में त्योहार मानने पर प्रतिबंध लगा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे महान देश की महान संस्कृति में त्योहार का एक अहम महत्व होता है, त्योहार मानने की परंपरा हमारे देश की खूबसूरती है। होली का त्योहार भी एक महान त्योहार है, जिसमें लोग अपनी खुशियां बांटते हैं और दूसरों के घर जाकर उनके परिवार को रंग लगाकर उनके गम को दूर करते में शरीक होते हैं। रंगों के इस महापर्व को कोविड की आड़ में लॉकडाउन लगाकर रंग में भंग नहीं डालना चाहिए। वर्षों से चली आ रही इस महापर्व की परंपरा पर प्रतिबंध लगाना अनुचित है। मेरी शासन-प्रशासन एवं क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्यों से आग्रह है, कि होली और धुलेंडी के दिन लगाए गए लॉकडाउन के एकतरफा निर्णय पर फिर से विचार करें और होली पूजन करने के लिए छूट दी जाए, जिससे इस देश की महान परंपरा को कायम रख इंदौरवासी अपनी खुशियों को बांट सकें एवं दूसरों के गम में सहभागी बन सकें।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने त्योहार मनाने के लिए छूट देने की मांग की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने त्योहार मनाने के लिए छूट देने की मांग की।https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=dainikbhaskar&dnt=false&embedId=twitter-widget-1&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1375185527582781443&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.bhaskar.com%2F&siteScreenName=dainikbhaskar&theme=light&widgetsVersion=e1ffbdb%3A1614796141937&width=550px

यह है नई गाइड लाइन

  • शादी-बारात : शादी के लिए अलग से मंजूरी की जरूरत नहीं लेकिन 50 से ज्यादा लोग और बारात नहीं
  • उद्योग-रजिस्ट्री : संडे लॉकडाउन के बावजूद प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने जा सकेंगे। उद्योग भी चालू रहेंगे।
  • दवा-राशन : दवा, डेयरी, राशन की थोक व खेरची दुकान, होस्टल की मैस, टिफिन सेंटर पर पाबंदी नहीं
  • धर्मस्थल– पूरी तरह बंद
  • होलिका दहन, शबे बरात- घर पर ही मनाएं। बाहर न जाएं। सार्वजनिक आयोजन की अनुमति नहीं।
  • बाजार, मॉल, दुकान – रात 9 बजे बंद। दूध डेयरी व राशन की थोक-खेरची दुकान पर पाबंदी नहीं।
  • मेडिकल स्टोर, अस्पताल- खुलें रहेंगे
  • यात्रियों की आवाजाही- जारी।
  • रेस्त्रां- रात 10 बजे तक केवल पार्सल ले सकेंगे।
  • होस्टल मैस, टिफिन सेंटर– चालू रहेंगे। कोई पाबंदी नहीं।
  • शादी- 50 लोगों के साथ आयोजन। मंजूरी की जरूरत नहीं। बैंड-बाजा बुला सकेंगे। बारात नहीं।
  • शवयात्रा- 20 लोग जा सकेंगे।
  • उठावना, मृत्यु भोज– नहीं
  • मैरिज गार्डन, होटल, फार्म हाउस पर आयोजन– नहीं।
  • जिम, स्विमिंग पूल– बंद
  • क्लब- इंडोर गतिविधियां बंद, ओपन कोर्ट, मैदान खुले रहेंगे, यहां घूमने जा सकेंगे।
  • परीक्षा- प्रतियोगी परीक्षाओं सहित अन्य सभी परीक्षाओं पर पाबंदी नहीं। परीक्षार्थी, शिक्षक आदि केंद्र तक आ-जा सकेंगे।

अब दुकान 24 घंटे ही सील होगी : जनप्रतिनिधियों ने बैठक में दुकान, संस्थान सील नहीं करने की मांग की। आखिर में सहमति बनी कि इन्हें 24 घंटे के लिए ही सील करेंगे। खोलते समय छोटे पर 500 व बड़े संस्थान पर एक हजार का जुर्माना लगाएंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि अब निगम पेनल्टी लगाने के साथ ही एक पैकेट देगा, जिसमें मास्क व सैनिटाइजर होगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें