~ रीता चौधरी
भोजन को ज्यादा पकाना सेहत के लिए खतरनाक सावित होता है. बढ़िया स्वाद पाने के लिए फ़ूड को हम ओवरकुक करते हैं। ओवरकुक करना स्वास्थ्य के लिए शत्रु सावित हो सकता है। अधिक तापमान पर खाना पकाने को कई स्वास्थ्य जोखिमों से जोड़ा गया है।
स्वाद के लिए हम फ़ूड को अलग-अलग तरीके से पकाते हैं। फ़ूड बॉईलिंग (Food Boiling), स्टीमिंग (Food Steaming), फ्राई (Food Frying) के अलावा हम फ़ूड को ओवरकुक (Food Overcooking) भी करते हैं। हम इस बात से अनजान बने रहते हैं कि फ़ूड को ओवरकुक करने से फायदा मिलता है या नुकसान।
*संभव है स्वास्थ्य समस्या :*
भोजन को कम पकाने के खतरों के बारे में हम सभी जानते हैं। अंडर-कुकिंग से तैयार डिश में बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। भोजन को ओवरकुक करने के भी अपने जोखिम होते हैं।
इसके साथ सबसे बुरी बात यह है कि ओवरकुक से होने वाले नुकसान (Overcooking Food Side Effects) के बारे में जाने बिना सभी ऐसा कर रहे हैं।
भोजन को जरूरत से ज्यादा पकाना से अधिक हानिकारक है भोजन को जलाकर पकाना।
*मेटाबोलाइज करना कठिन :*
अक्सर कुछ फ़ूड, जैसे कि मीट, फिश, मशरूम, आलू को आग या इलेक्ट्रिक तंदूर पर पकाते हैं। इसका सोंधा स्वाद पाने के लिए हम उसे अधिक हीत करते हैं। इससे ये फ़ूड जल भी जाते हैं। एक निश्चित तापमान से ऊपर पकाए जाने के बाद भोजन को मेटाबोलाइज करना अधिक कठिन हो जाता है।
पाचन क्रिया संपन्न होने के लिए यह अधिक देर तक आंत में रहता है। अधिक समय तक आंत में रहने पर भोजन जहरीला (Poisonous Food) भी हो सकता है। स्टीम कुकिंग और उबालने जैसी तकनीक भोजन को खतरनाक तापमान से नीचे रखने में मदद करती है।
*पोषक तत्वों का ह्रास :*
यह विशेष रूप से सब्जियों पर लागू होता है। कई विटामिन गर्मी के प्रति संवेदनशील होते हैं। लंबे समय तक सब्जियों को पकाने से विटामिन की मात्रा कम हो जाती है। अधिक देर तक भूनने या हाई टेम्प्रेचर पर सब्जियों को ओवरकुक करने की बजाय इन्हें उबालकर खाना चाहिए।
विटामिन सी की स्वस्थ खुराक पाने के लिए गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज आदि को कच्चे रूप में अधिक खाना चाहिए।
हाई टेम्प्रेचर पर सब्जियों को ओवरकुक करने की बजाय इन्हें उबालकर खाना चाहिए।
*एक कच्ची, एक पकी सब्जी :*
पकी हुई सब्जियों के अपने स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन उन्हें हीट पर जलाने की बजाय धीमी आंच पर पकाकर खाएं। प्रत्येक भोजन के साथ एक कच्ची सब्जी और एक पकी हुई सब्जी परोसने की कोशिश करें।
इससे आपको सभी आवश्यक विटामिन और मिनरल्स मिल सकते हैं। रोज एक ही सब्जी खाने की बजाय अलग-अलग सब्जियों को ट्राई करें।
*जले हुए खाद्य पदार्थों में कार्सिनोजेनिक :*
जब किसी भी फ़ूड को बाहर से जलने तक पकाया जाता ( Charred Foods Side Effects) है, तो कुछ खाद्य पदार्थों में खतरनाक कार्सिनोजेनिक पदार्थ (Carcinogenic Substances) हो सकते हैं।
यह मीट पर विशेष रूप से लागू होता है। यह एक निश्चित तापमान से ऊपर गर्म करने पर हेट्रोसायक्लिक एमाइन जैसे हानिकारक रसायनों का उत्पादन करता है।
एक निश्चित तापमान से ऊपर गर्म करने पर हेट्रोसायक्लिक एमाइन जैसे हानिकारक रसायनों का उत्पादन होता है।
ग्रिल करते समय गर्मी से कोयले पर मांस में मौजूद वसा या रस टपक सकता है। ये हाइड्रोकार्बन वाष्प के रूप में उनमें से निकल सकते हैं और मांस में फैल सकते हैं। इसलिए डायरेक्ट हीट पर ग्रिल्ड करने की बजाय सामान्य तरीके से पकाने की कोशिश करें।





