अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बड़वाह में यात्री बस पलटने से 3 लोगों की मौत…इंदौर से निकली बस 3 बार पलटी

Share

खरगोन जिले के बड़वाह में यात्री बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 47 लोग घायल हुए हैं। इनमें 12 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया है। इनमें एक यात्री का हाथ धड़ से अलग हो गया है। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। ओवरटेक करने के दौरान बस बेकाबू हो गई और तीन बार पलटी खाई। इधर सिंगरौली में भी दो बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई।

पहले बात बड़वाह बस हादसे की
हादसा बड़वाह से करीब 7 किलोमीटर दूर सुबह करीब साढ़े 11 बजे बागफल और मनिहार के बीच हुआ। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर शराब पिया हुआ था। बड़वाह की ओर जाते समय ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था। इसी दौरान एक कार को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई और पलट गई। 38 सीटर बस में 50 यात्री सवार थे।

मरने वाले यात्रियों में दो पुरुष और एक महिला है। हादसे में देवास की रहने वाली निर्मला (45) पति राजेश मेहर और इंदौर के रहने वाले रवि (30) पिता राजाराम गाठिया और श्रवण पिता राधेश्याम की मौत हो गई।

हादसे में 47 लोग घायल हुए हैं। सभी को बड़वाह के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में 47 लोग घायल हुए हैं। सभी को बड़वाह के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संडे को स्टाफ कम, इलाज में आ रही परेशानी
घायलों को बड़वाह सिविल अस्पताल लाया गया है। रविवार को छुट्‌टी का दिन होने से यहां अस्पताल में स्टाफ की कमी है। घायलों का इलाज करने में परेशानी आ रही है। डॉक्टर, स्टाफ नर्स और ड्रेसर कंपाउंडर को अस्पताल में बुलाया गया है। स्वयंसेवकों की सूचना पर शहर के तीन अस्पतालों के डॉक्टर अपने स्टाफ के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का उपचार किया।

हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और उनसे पूरी जानकारी ली।

हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और उनसे पूरी जानकारी ली।

यात्री बोला- तीन बार पलटी खाकर झाड़ियों में घुसी बस
इंदौर के चंदन नगर में रहने वाले असरद मंसूरी भी बस में थे। असरद बस से सनावद जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस में भीड़ ज्यादा होने की वजह से वे बोनट पर बैठे थे। ड्राइवर बहुत स्पीड में बस चला रहा था। उसे कई बार धीमे चलाने के लिए कहा। बस दो बार सड़क से नीचे भी उतरी। इसके बाद ड्राइवर ने कार को ओवरटेक किया। इसमें बस का एक पहिया रोड से नीचे उतर गया। ड्राइवर ने बस को वापस रोड पर चढ़ाने की कोशिश, लेकिन वह नियंत्रण खो बैठा। बस वापस रोड पर नहीं चढ़ी। रफ्तार ज्यादा होने से बस तीन बार पलटी खाई और कांटों वाली झाड़ियों में घुस गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। दो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा।

हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। दो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा।

मृतकों को 4-4 लाख का मुआवजा
बड़वाह सिविल अस्पताल पहुंचे कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि बेहद दुखद घटना हुई। तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों को शासन के नियमानुसार 4 लाख का मुआवजा मिलेगा। हमारे लिए एक-एक जान कीमती है। 4 दिन में 3 बस दुर्घटनाएं हुई हैं। जिले में अब ओवर स्पीडिंग करने वाले बस चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी। इस संबंध में भी परमिट को लेकर इंदौर आरटीओ से चर्चा की जाएगी। स्कूल बसों में भी स्पीड गवर्नर लगें और उनका पालन हो। ऐसी कार्रवाई जिले में होगी।

बस के पलटने के बाद वहां रास्ते से गुजरने वालों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की मदद की।

बस के पलटने के बाद वहां रास्ते से गुजरने वालों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की मदद की।

शौर्य यात्रा छोड़ मदद करने पहुंचे स्वयंसेवक
बड़वाह में रविवार दोपहर एक बजे से विहिप-बजरंग दल की शौर्य यात्रा निकाली जानी थी। इसके लिए स्वयंसेवक मैदान में जुट रहे थे। जैसे ही उन्हें बस हादसे की सूचना मिली तो सभी यात्रा छोड़कर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों की मदद की। कुछ सवंयसेवक मौके पर भी पहुंचे। वे घायलों को अस्पताल ले गए। बस हादसे में जान गंवाने वाले युवक के छह साल के बेटे को सांत्वना दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर घायलों को पहले अस्पताल ले जाया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर घायलों को पहले अस्पताल ले जाया गया।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने हादसे पर जताया दुख

बस हादसे में मासूम ने पिता को खोया

बस हादसे में शिवांश के सिर में चोट लगी है। वहीं उसके पिता की मौत हो गई।

बस हादसे में शिवांश के सिर में चोट लगी है। वहीं उसके पिता की मौत हो गई।

बड़वाह के पास हुए बस हादसे में 6 साल के शिवांश माणिक ने अपने पिता श्रवण माणिक को खो दिया। शिवांश पिता के साथ अपनी ननिहाल जा रहा था। उसके मामा ने संक्रांति मनाने के लिए बुलाया था। दोनों बस से इंदौर से निकले थे। हादसे में शिवांश के सिर में चोट लगी है। 

इधर,सिंगरौली में दो बाइक की आपस में भिड़ंत, 4 लोगों की मौत

सिंगरौली जिले में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। हादसा चितरंगी थाना इलाके के बसनिया गांव में शाम 5 बजे हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले 2 युवक मेले से लौट रहे थे। जबकि 2 अन्य युवक चितरंगी की तरफ जा रहे थे। 

4 दिन में ये तीसरी बस दुर्घटना-

बड़वाह-काटकूट रोड पर पलटी स्कूल बस, 20 में से पांच बच्चे घायल

बड़वाह-काटकूट मार्ग पर बच्चों से भरी बस शुक्रवार दोपहर में पलट गई थी। इस दुर्घटना में पांच से बच्चे घायल हुए थे। बस में 20 बच्चे सवार थे। बस काटकूट के पीएसजीएम स्कूल की थी। वह शुक्रवार को छुट्टी होने के बाद बच्चों को ग्रामीण क्षेत्र में छोड़ने जा रही थी। 

खंडवा में बाइक सवार दंपती को घसीटते हुए पलटी बस

खंडवा में गुरुवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया था। यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस बाइक सवार युवक को घसीटते हुए सड़क किनारे नाले में जाकर पलट गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जेसीबी की मदद से उसका शव निकालना पड़ा था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें