अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में PM मोदी, ममता, पूनावाला

Share

नई दिल्ली. टाइम मैगजीन की साल 2021 के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोवीशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला का नाम भी शामिल है।प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने बुधवार को 2021 के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस सूची में तालिबान के सहसंस्थापक और अफगानिस्तान के डिप्टी पीएम मुल्ला अब्दुल गनी बरादर का भी नाम शामिल है।

टाइम मैगजीन की इस लिस्ट को दुनियाभर में काफी भरोसेमंद माना जाता है. इस लिस्ट में हर एंट्री एडिटर्स द्वारा बेहद रिसर्च के बाद ली जाती है. बुधवार को जारी हुई टाइम की 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची में तालिबान का सहसंस्थापक अब्दुल गनी बरादर भी शामिल है. इसके अलावा सूची में जो बाइडन, कमला हैरिस, शी जिनपिंग और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम है.

इनोवेटर में टेस्ला के चीफ एलन मस्क इकलौता नाम
इसके अलावा इनोवेटर्स कैटेगरी में टेस्ला के चीफ एलन मस्क इकलौता मशहूर नाम हैं। लिस्ट में ब्रिटिश राजघराने के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन का नाम भी शामिल है। रूस में पकड़े गए पुतिन विरोधी कार्यकर्ता एलेक्सेई नवाल्नी और गायिका ब्रिटनी स्पियर्स इस लिस्ट में जाने-पहचाने नाम हैं।

बीते साल भी पीएम मोदी का नाम था लिस्ट में शामिल
बीते साल भी टाइम ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगह दी थी. बीते साल इस लिस्ट में शामिल भारतीय लोगों में बॉलीवुड एक्‍टर आयुष्‍मान खुराना , गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एचआईवी पर रिसर्च करने वाले रविंदर गुप्‍ता और शाहीन बाग धरने में शामिल बिल्किस का भी नाम शामिल था.

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गिरी लोकप्रियता
द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक, भारत में कोरोना की दूसरी लहर (मई 2021) के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग (लोकप्रियता में गिरावट) पीक पर थी। तब कोरोना के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ने देश को बुरी तरह से प्रभावित किया था। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस मुश्किल हालात से जल्द ही निजात पा लिया।

मई 2020 में सबसे ज्यादा 84% पर थी अप्रूवल रेटिंग
प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग मई 2020 में सबसे ज्यादा 84% पर थी। तब भारत कोरोना महामारी से बाहर निकल रहा था। इसी साल जून में जारी हुई अप्रूवल रेटिंग की तुलना में इस बार प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग बेहतर हुई है। जून में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 66% थी। मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग में गिरावट भी आई है। करीब 25% की गिरावट के साथ अब यह लिस्ट में सबसे निचले स्थान पर है।

13 नेताओं की रेटिंग जानें..

क्रम संख्याराष्ट्र प्रमुखदेशअप्रूवल रेटिंग
1नरेंद्र मोदीभारत70%
2लोपेज ओब्राडोरमैक्सिको64%
3मारियो द्राघीइटली63%
4एंजेला मर्केलजर्मनी53%
5जो बाइडेनअमेरिका48%
6स्कॉट मॉरिसनऑस्ट्रेलिया48%
7जस्टिन ट्रूडोकनाडा45%
8बोरिस जॉनसनब्रिटेन41%
9जेर बोल्सोनैरोब्राजील39%
10मून जे-इनदक्षिण कोरिया38%
11पेड्रो सांचेजस्पेन35%
12इमैनुएल मैक्रोंफ्रांस34%
13योशिहिदे सुगाजापान25%

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें