अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

PM आवास में घुसेगी जनता:पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा

Share

इंदौर नगर निगम में फर्जीवाड़े के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा ने बांग्लादेश के हालात पर बयान दिया है। वर्मा ने कहा कि जनता पर अत्याचार बढ़ने पर जो हश्र बांग्लादेश का हुआ, वह भाजपा नेताओं और राज्य सरकार का भी हो सकता है। बीजेपी ने इस पर पलटवार भी किया है।

वर्मा ने बुधवार को कहा कि पिछले दो दिनों से जो घटनाक्रम बांग्लादेश में चल रहा है, वह गलत नीतियों की वजह से जनता प्रधानमंत्री के घर में घुस गई। याद रखना नरेंद्र मोदी एक दिन जो जनता आज सड़क पर हिलोरे ले रही है। वह गलत नीतियों के कारण तुम्हारे प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी।

यही स्थिति रही तो अगला नंबर भारत का है। जनता अब भ्रष्टाचार सहन नहीं करेगी। यदि भाजपा के लोग भ्रष्टाचार करेंगे, तो सड़कों पर हिलोरे लेने वाली जनता महापौर के घर में घुस जाएगी और कैलाश विजयवर्गीय के घर में भी घुस सकती है, इसलिए अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें