अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अलवर शहर विधायक संजय शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओंपर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Share

अलवर

अलवर शहर के विधायक संजय शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने खूब लाठियां बरसाईं। बुधवार को गहलोत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश प्रदर्शन चल रहा था। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। संजय शर्मा अपने समर्थकों-कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेड कूदकर कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। वो कोने में जा गिरे। इसके बाद जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ता चीख-चीख कर बताते रहे कि ये विधायक हैं, फिर भी पुलिस की लाठियां नहीं रुकीं। विधायक की पिटाई के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ गए और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

सभा के बाद पहुंचे थे कलेक्ट्रेट, फोर्स के जवानों ने बरसाईं लाठियां

दरअसल, बुधवार काे जनाक्रोश प्रदर्शन के दौरान सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश संगठन मंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद बालकनाथ योगी, पूर्व मंत्री हेम सिंह, शहर विधायक संजय शर्मा और विधायक मंजीत चौधरी समेत कई बीजेपी नेता कंपनी बाग में शामिल हुए थे।

यहां दोपहर डेढ़ बजे तक सभा चली और इसके बाद रैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभा स्थल से 2 किलोमीटर दूर स्थित कलेक्ट्रेट पर सभी बीजेपी नेता दोपहर करीब साढ़े तीन पहुंचे। लेकिन, यहां भीड़ को देखते हुए पहले से ही थ्री लेयर बैरिकेड लगा रखे थे।

लाठी चार्ज में जब शहर विधायक नीचे गिर गए तो कार्यकर्ता उन्हें बचाने के लिए आगे आए।

लाठी चार्ज में जब शहर विधायक नीचे गिर गए तो कार्यकर्ता उन्हें बचाने के लिए आगे आए।

इधर, पुलिस की ओर से पहले से ही कलेक्ट्रेट के बाहर स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया था। इसी दौरान कलेक्ट्रेट में जाने की बात को लेकर बीजेपी पदाधिकारी पुलिस अधिकारियों से उलझ गए और बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे।

इसी दौरान विधायक संजय शर्मा भी बैरिकेड्स पर चढ़े और कलेक्ट्रेट की ओर जाने का प्रयास किया। इस दौरान फोर्स के जवानों ने लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। इस भगदड़ में फोर्स के जवानों ने विधायक पर भी लाठियां बरसा दी और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर वे एक कोने में जा गिरे।

कंपनी बाग में सभा होने के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते बीजेपी पदाधिकारी।

कंपनी बाग में सभा होने के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते बीजेपी पदाधिकारी।

बीच-बचाव में आए कार्यकर्ताओं ने को भी पड़ी लाठियां

जब शहर विधायक पर लाठियां पड़ने लगी तो बैरिकेड तोड़ कुछ कार्यकर्ता उन्हें बचाने के लिए वहां पहुंच गए। बीजेपी पदाधिकारियों का कहना था कि उन्होंने फोर्स के जवानों को भी बताया कि ये शहर के विधायक है..इन्हें तो छोड़ दीजिए। लेकिन, इतनी ही देर में दूसरे जवानों ने उनके बचाव में आए कार्यकर्ताओं पर भी लाठियां बरसा दी। जब विधायक पर लट्ठ मारने का पता चला तो कार्यकर्ता और आक्रोशित हो गए। विधायक संजय शर्मा के साथ सांसद बालकनाथ योगी सहित अन्य नेता वहीं धरने पर बैठ गए। संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस फोर्स ने उन पर लाठी चलाई। माफी मांगने पर ही उठेंगे।

भिवाड़ी नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संदीप दायमा का कुर्ता भी फट गया।

भिवाड़ी नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संदीप दायमा का कुर्ता भी फट गया।

1 घंटे तक बैठे रहे धरने पर

विधायक पर लाठियां पड़ने के बाद बीजेपी नेता आक्रोशित हो गए। केंद्रीय मंत्री के साथ अन्य नेता कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर 1 घंटे तक धरने पर बैठे रहे और कार्रवाई की मांग करने लगे। इधर, समझाइश के बाद एसपी आनंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंंने बताया कि जवान जयपुर से आए थे, इसलिए उन्हें नहीं पता था कि इनमें कौन क्या है।

लेकिन, जब कार्रवाई की मांग की तो एसपी ने वीडियो के आधार पर चार जवानों को चिंहित किया। एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि एडीजी क्राइम को लैटर लिख बताया कि वीडियो के आधार पर कॉन्स्टेबल कमलेश, बनवीर, सुनील और अनिल के तौर पर चिंहित किया गया है। इसमें लिखा गया है कि ये चारों मैन गेट पर तैनात थे और इनके द्वारा विधायक पर लाठी चार्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि लैटर के साथ वीडियो भी शेयर कर दिए है और कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इसके बाद सभी पदाधिकारी माने और करीब शाम साढ़े चार बजे धरना खत्म किया।

इससे पूर्व हुई सभा में बीजेपी नेताओंं ने कांग्रेस सरकार को प्रदेश में फेल बताया। सचिन पालयट व गहलोत की लड़ाई में प्रदेश की जनता का नुकसान होने की बात कही।

जवानों की ओर से हुए लाठी चार्ज में संजय शर्मा के हाथ में भी चोट लगी है। इसके बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

जवानों की ओर से हुए लाठी चार्ज में संजय शर्मा के हाथ में भी चोट लगी है। इसके बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

ये भी रहे मौजूद

पूर्व मंत्री डॉ जसवंत यादव, मंगल राम कोली, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, रामहेत यादव, बनवारीलाल सिंघल, जयराम जाटव, मामनसिंह यादव , भाजपा जिला प्रभारी लक्ष्मीकांत भारद्वाज रोशन सैनद , जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, उम्मेद भाया, संदीप दायमा, पं धर्मवीर शर्मा, मोहित यादव, सुनीता मीणा , सुखवंत सिंह, इंद्रजीत पाटा समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बीजेपी के वरिष्ट नेता अर्जुनराम मेघवाल, महामंत्री भजनलाल, पूर्व मंत्री हेम सिंह, सांसद बालकनाथ सहित कई बड़े नेता धरने पर बैठ गए और कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

बीजेपी के वरिष्ट नेता अर्जुनराम मेघवाल, महामंत्री भजनलाल, पूर्व मंत्री हेम सिंह, सांसद बालकनाथ सहित कई बड़े नेता धरने पर बैठ गए और कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

मामला इतना बढ़ गया कि केंद्री मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पदाधिकारियों के साथ धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब 1 घंटे बाद एसपी आनंद शर्मा के पहुंचने पर समझाइश हुई और वीडियो के आधार पर चार जवानों को चिंहित कर ADJ क्राइम को लैटर लिख कार्रवाई के लिए कहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें