पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मैच्योरिटी के बाद बिना निवेश किए होती है ब्याज से कमाई, इस तरीके से हर साल कमाएं लाखों रुपयेअपने पैसों को एक अच्छी स्कीम में निवेश करना काफी जरूरी होता है. ऐसे में हर व्यक्ति को किसी न किसी स्कीम में निवेश जरूर करना चाहिए. पोस्ट ऑफिस द्वारा कई ऐसी सरकारी स्कीम चलाई जा रही है, जिसमें निवेश करके काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें आप मैच्योरिटी के बाद भी बिना निवेश किए ब्याज से लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF स्कीम के बारे में.
पोस्ट ऑफिस की PPF स्कीम
पोस्ट ऑफिस की PPF स्कीम एक खास स्कीम है, जिसमें आप हर साल निवेश करके काफी अच्छा फंड इकट्ठा कर सकते हैं. इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है. इस स्कीम में आप हर साल 500 रुपये से 1.50 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. PPF स्कीम में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न भी मिलता है.
PPF स्कीम से 40 लाख रुपये का फंड
अगर आप PPF स्कीम में हर साल 1.50 लाख रुपये पूरे 15 साल तक निवेश करते हैं, तो आप कुल 22,50,000 रुपये निवेश करेंगे. इसमें आपको कुल 18,18,209 रुपये ब्याज के मिलेंगे. ऐसे में आप 15 साल में PPF से कुल 40,66,209 रुपये का फंड जोड़ सकते हैं.





