अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कड़कड़ाती ठंड की दस्तक,प्रेस क्लब ऑफ इंडिया को पहली बार मिली महिला अध्यक्ष; असम में CAA के तहत दो को मिली देश की नागरिकता*

Share

वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशरोटी को 2025-26 कार्यकाल के लिए प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) का अध्यक्ष चुना गया है। यह भारतीय पत्रकारिता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि क्लब के 67 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने इस सर्वोच्च पद पर जिम्मेदारी संभाली है।प्रधानमंत्री मोदी आज से जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे. इस यात्रा के अंतिम चरण में पीएम ओमान पहुंचेंगे. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन का आज बीजेपी मुख्यालय में भव्य स्वागत होगा. दोपहर 12 बजे वह कार्यभार संभालेंगे. इसके साथ ही वह पूर्वोत्तर भारत से अध्यक्ष बनने वाली पहली पत्रकार भी हैं। बरुआ के पैनल ने ही सभी 21 सीटें जीत ली। चुनाव में संगीता बरुआ ने निर्णायक जीत दर्ज करते हुए 1,019 वोट हासिल किए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अतुल मिश्रा को बड़े अंतर से हराया, जिन्हें 129 वोट मिले, जबकि अरुण शर्मा को इससे भी कम वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद पिशरोटी ने पत्रकार समुदाय का आभार जताते हुए कहा कि वह समावेशी और विविध आवाजों को पहचान देने वाले प्रेस क्लब के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। जतिन गांधी को उपाध्यक्ष चुना गया, जबकि अफजल इमाम सचिव जनरल निर्वाचित हुए। पीआर सुनील कुमार संयुक्त सचिव और अदिति राजपूत कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी गईं।

असम में सीएए के तहत दो और लोगों को मिली भारत की नागरिकता
असम में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत एक महिला समेत दो लोगों को भारत की नागरिकता दी गई है। इसी के साथ, प्रदेश में सीएए के तहत नागरिकता पाने वालों की संख्या चार हो गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र देब ने बताया कि 40 वर्षीय महिला 2007 में बांग्लादेश से भारत आई थी और श्रीभूमि में रह रही थी, जबकि 61 वर्षीय पुरुष 1975 में देश में आया था और कछार में रह रहा था। दोनों को भारत की नागरिकता दी गई।

विज्ञापन

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों के बाद कई जगह भड़की हिंसा
स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों की घोषणा बाद केरल के कई हिस्सों में शनिवार रात हिंसा भड़क गई। पुलिस ने बताया कि हिंसा का सबसे ज्यादा प्रभाग उत्तरी जिलों में देखा गया। कोझिकोड के एरामाला में कांग्रेस के इंदिरा गांधी भवन पर सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस हमले में लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने बताया कि माराड में भी यूडीएफ के विजय जुलूस पर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वायनाड के सुल्तान बथेरी में 40 सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने यूडीएफ कार्यकर्ता की कार पर हमला किया। कन्नूर के पानूर में भी सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने कई मुस्लिम लीग कार्यकर्ताओं के घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। कन्नूर के उलिककल व कासरगोड के बेड़ाकोम में भी विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। वहीं, तिरुवनंतपुरम के नेय्याट्टिनकारा में सीपीआई (एम) और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हालात पर काबू कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

आंतों के इम्यून सेल से हड्डियों की कमजोरी हो सकती है दूर
एम्स ने मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस (फ्रैक्चर का खतरा/हड्डियां कमजोर) की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रोबायोटिक्स जैसे सुरक्षित इम्यून मॉड्यूलेटर (प्रतिरक्षा प्रणाली नियंत्रक) की खोज की है। इसको लेकर एम्स में मानवीय क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो गया है। इम्यून सेल की खोज को लेकर जर्नल ऑफ सेल्युलर फिजियोलॉजी में रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। एम्स बायोटेक्नोलॉजी विभाग में एडिशनल प्रोफेसर डॉ. रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि आंतों के इम्यून सेल और मेनोपॉज के बाद हड्डियों के कमजोर होने के बीच एक गहरा संबंध देखने को मिला है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना अधिक होती है। एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर तेजी से गिरता है। जिसके चलते महिलाओं में यह समस्या ज्यादा है। अध्ययन के अनुसार आंतों में मिलने वाले टी सेल से हड्डियों को टूटने से बचाया जा सकता है। महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर घटता है तो इन इम्यून सेल का संतुलन बिगड़ जाता है। जिस कारण शरीर में सूजन बढ़ने और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। एस्ट्रोजन की कमी की स्थिति में ट्रैग्स (टी सेल) का उपसमूह जो सामान्यत: सुरक्षा प्रदान करता है वह अपना स्वरूप बदलकर टीएच 17 सेल में परिवर्तित हो सकता है। यह टीएच 17 सेल हड्डियों के नुकसान को बढ़ावा देती है।

वेनेजुएला के पास आसमान में बड़ा हादसा टला; ग्वाटेमाला में हिंसा से कम से कम पांच की मौत

कैरेबियाई देश कुराकाओ से न्यूयॉर्क जा रही जेटब्लू की एक उड़ान शुक्रवार को बड़े हवाई हादसे से बाल-बाल बच गई। पायलट को अमेरिकी वायुसेना के एक ईंधन भरने वाले टैंकर विमान से टकराव से बचने के लिए उड़ान की चढ़ान रोकनी पड़ी। पायलट ने सैन्य विमान पर सीधे उड़ान मार्ग में आने और ट्रांसपोंडर बंद रखने का आरोप लगाया। यह घटना वेनिजुएला के पास अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में हुई। पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच रिकॉर्ड हुई बातचीत में पायलट ने कहा कि हम लगभग हवा में टकरा ही गए थे। वे सीधे हमारे रास्ते में आए। उनका ट्रांसपोंडर चालू नहीं था, यह हैरान करने वाला है। यह घटना जेटब्लू फ्लाइट 1112 के साथ हुई, जो कुराकाओ से न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे की ओर जा रही थी। पायलट के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना का टैंकर विमान उसी ऊंचाई पर था और महज 2 से 5 मील की दूरी से सामने से गुजरा। टकराव टालने के लिए विमान की चढ़ान रोकनी पड़ी। पायलट ने बताया कि इसके बाद सैन्य विमान वेनिजुएला के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ गया। जेटब्लू के प्रवक्ता डेरेक डोंब्रोव्स्की ने कहा कि घटना की सूचना संघीय अधिकारियों को दे दी गई है और किसी भी जांच में कंपनी सहयोग करेगी। पेंटागन ने टिप्पणी के लिए वायुसेना का हवाला दिया, लेकिन तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

वेनेजुएला के पास आसमान में बड़ा हादसा टला
कैरेबियाई देश कुराकाओ से न्यूयॉर्क जा रही जेटब्लू की एक उड़ान शुक्रवार को बड़े हवाई हादसे से बाल-बाल बच गई। पायलट को अमेरिकी वायुसेना के एक ईंधन भरने वाले टैंकर विमान से टकराव से बचने के लिए उड़ान की चढ़ान रोकनी पड़ी। पायलट ने सैन्य विमान पर सीधे उड़ान मार्ग में आने और ट्रांसपोंडर बंद रखने का आरोप लगाया। यह घटना वेनिजुएला के पास अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में हुई। पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच रिकॉर्ड हुई बातचीत में पायलट ने कहा कि हम लगभग हवा में टकरा ही गए थे। वे सीधे हमारे रास्ते में आए। उनका ट्रांसपोंडर चालू नहीं था, यह हैरान करने वाला है।” यह घटना जेटब्लू फ्लाइट 1112 के साथ हुई, जो कुराकाओ से न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे की ओर जा रही थी। पायलट के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना का टैंकर विमान उसी ऊंचाई पर था और महज दो से पांच मील की दूरी से सामने से गुजरा। टकराव टालने के लिए विमान की चढ़ान रोकनी पड़ी। पायलट ने बताया कि इसके बाद सैन्य विमान वेनिजुएला के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ गया। जेटब्लू के प्रवक्ता डेरेक डोंब्रोव्स्की ने कहा कि घटना की सूचना संघीय अधिकारियों को दे दी गई है और किसी भी जांच में कंपनी सहयोग करेगी। पेंटागन ने टिप्पणी के लिए वायुसेना का हवाला दिया, लेकिन तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

दिल्ली के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, कड़कड़ाती ठंड की दस्तक

दिल्ली के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, कड़कड़ाती ठंड ने राजधानी में दस्तक दी.दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज बारिश हुई। कल मौसम साफ रहने की की उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। चंडीगढ़ सहित कई स्थानों पर बारिश हुई। पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। कश्मीर में भी न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।

शीतलहर के बीच देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने दस्तक देकर ठंड में और इजाफा कर दिया है। कड़ाके की ठंड में लोग कांप रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 13 और 14 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ रहेगा। धूप खिल सकती है। लेकिन 15 से 17 जनवरी के बीच मध्यम कोहरा रहेगा। दिल्ली के अलावा पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर रविवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 18.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बीजेडी के नेताओं ने भुवनेश्वर में डीजीपी कैंप कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन

ओडिशा के जाजपुर जिले के धर्मशाला क्षेत्र में रविवार को पूर्व बीजेडी विधायक प्रणब बालाबंतराय के समर्थकों पर हुए हिंसक हमले के विरोध में बीजू जनता दल (बीजेडी) के नेताओं और समर्थकों ने भुवनेश्वर में डीजीपी कैंप कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया.

PM मोदी आज जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे. इस यात्रा के अंतिम चरण में पीएम ओमान पहुंचेंगे.प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज तीन देशों जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा के पहले चरण में श्री मोदी किंग अब्‍दुल्‍लाह द्वितीय इब्‍न अल हुसैन के निमंत्रण पर जॉर्डन जायेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन किंग के साथ द्विपक्षीय संबंधों के समूचे पहलुओं की समीक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

श्री मोदी की यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्‍थापना की 75वीं वर्षगांठ पर हो रही है। प्रधानमंत्री कल इथियोपिया के लिए रवाना होंगे। यह प्रधानमंत्री की इथियोपिया की पहली यात्रा है। श्री मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात करेंगे और भारत – इथियोपिया के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्‍यापक चर्चा करेंगे।

यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री ओमान जायेंगे और सुल्‍तान हैथम इब्‍न तारिक के साथ बैठक करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्‍थापना के 70 वर्ष पूरे होने पर हो रही है।

आज दोपहर 12 बजे कार्यभार संभालेंगे नितिन नबीन

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन का आज बीजेपी मुख्यालय में भव्य स्वागत होगा. दोपहर 12 बजे वह कार्यभार संभालेंगे. बीजेपी के सभी बड़े नेता नितिन नवीन के स्वागत और कार्यभार संभालने के मौके पर मौजूद रहेंगे.

एच-1बी वीजा के आवेदकों के लिए कड़ी जांच प्रक्रिया लागू
ट्रंप प्रशासन 15 दिसंबर से एच-1बी वीजा और उसके आश्रित एच-4 वीजा आवेदकों के लिए कड़ी जांच प्रक्रिया लागू करेगा। इसके तहत अब इन वीजा श्रेणियों के सभी आवेदकों की सोशल मीडिया प्रोफाइल की भी जांच होगी। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि इस फैसले का मकसद वीजा प्रक्रिया को और अधिक सख्त तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के अनुरूप बनाना है। इन  श्रेणियों के आवेदकों को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की प्राइवेसी सेटिंग पब्लिक रखने को कहा गया है।

नेपाल में भारतीय राजदूत के स्वास्थ्य में सुधार
नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव को स्टेंट डाला गया है। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। राजदूत को शुक्रवार को चंपादेवी पहाड़ी पर हाइकिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें नेपाली सेना के हेलिकॉप्टर से ग्रांडी अस्पताल लाया गया। जांच में हृदय की बाईं धमनी में ब्लॉकेज मिलने पर स्टेंट डाला गया।

लश्कर के आतंकी ने भारत को दी धमकी
लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी अब्दुल रऊफ ने फिर जहर उगला है। लश्कर संस्थापक व अमेरिका की तरफ से आतंकी घोषित हाफिज सईद के करीबी रऊफ ने खुलेआम भारत पर हमले और दिल्ली को दुल्हन बनाने की धमकी दी है। हाल में जारी एक वीडियो में उसे भारत को उकसाने वाली बातें करते सुना जा सकता है। वीडियो में वह इस बात को खारिज करता है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया है। 

बलोच नेता की अपील-पाकिस्तानी कब्जे को बेनकाब करतीं फिल्में बनाएं
वाशिंगटन। बलोच अमेरिकन कांग्रेस के अध्यक्ष तारा चंद ने भारतीय फिल्म उद्योग से ऐसी फिल्में बनाने की अपील की है, जो बलूचिस्तान पर पाकिस्तान के जबरन और अलोकतांत्रिक कब्जे को दिखाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि, बलूचिस्तान ने मार्च 1948 में पाकिस्तान के कब्जा करने से पहले ही स्वतंत्रता हासिल की थी। चंद ने आरोप लगाया कि इस कब्जे के बाद से ही पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान के अरबों डॉलर के प्राकृतिक संसाधनों को योजनाबद्ध तरीके से लूटा है।

अटॉर्नी जनरल को हटाने के फैसले पर सुप्रीम रोक
इस्राइल के सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को सरकार के अटॉर्नी जनरल गाली बहारव-मियारा को पद से हटाने के फैसले को पलट दिया और कहा कि वह अपने पद पर बनी रहेंगी। न्यायालय ने सरकार के इस प्रयास में प्रक्रियात्मक दोषों और कानूनी आधार की कमी के कारण उसकी आलोचना की। सात न्यायाधीशों की पीठ ने जोर दिया कि कानून का शासन सभी पर लागू होता है और कहा कि सरकार के इस आचरण के कारण हुई बड़ी असुविधा हुई है। न्यायालय ने कहा कि अगस्त में बिना उचित परामर्श और कानूनी आधार के बहारव-मियारा को हटाने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया था।

बीजिंग में तबला वादक जाकिर हुसैन को दी संगीतमय श्रद्धांजलि
चीन के बीजिंग में भारतीय दूतावास ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की याद में संगीत कार्यक्रम स्मरण का आयोजन किया। इसे विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के सम्मानित कलाकार और तबला शिक्षक बिवाकर चौधरी ने तैयार किया। दूतावास ने शनिवार को पोस्ट में कहा कि कार्यक्रम में हर ताल उस महान कलाकार को श्रद्धांजलि थी, जिनकी कलात्मकता ने सरहदों को पार करके लाखों लोगों के दिलों को छुआ था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें