अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गोवा में प्रियंका गांधी ने भी कलाकारों के साथ नृत्य किया

Share

एस पी मित्तल अजमेर

8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में जिन सैन्य अधिकारियों का निधन हुआ, उनके अंतिम संस्कार का सिलसिला 11 नवंबर को भी जारी रहा। राजस्थान के झुंझुनूं से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में जवानों के अंतिम संस्कार के मौके पर गमगीन माहौल रहा। 10 नवंबर को ही दिल्ली में देश के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का अंतिम संस्कार किया गया। ऐसे ही माहौल में दिल्ली की सीमाओं से किसानों की वापसी भी हुई। न्यूज चैनलों पर देखा गया कि सीमाओं पर जश्न मनाया जा रहा था। आंदोलनकारी एक दूसरे को मिठाई खिला रहे थे और ढोल नगाड़े बजाकर अपनी जीत पर नृत्य कर रहे थे। आंदोलनकारियों का यह जश्न बनता भी है कि तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार की हार हुई है। मोदी सरकार को न केवल तीनों कानून वापस लेने पड़े, बल्कि आंदोलन के दौरान प्राकृतिक तौर पर जिन किसानों की मृत्यु हुई उन्हें मुआवजा भी देना पड़ा। इतना ही नहीं दर्ज मुकदमे भी वापस लेने पड़े हैं। यानी किसान नेताओं ने जो मांगे रखी उन्हें पूरा किया गया। इस जीत पर किसान नेताओं का कहना है कि हमने मोदी सरकार को झुका दिया। इसमें कोई दो राय नहीं कि आंदोलनकारियों ने उस मोदी सरकार को हराया है, जिसने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर आतंकियों की कमर तोड़ी है। इतना ही नहीं सभी बाधाओं को हटाकर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण करवाया। उन प्रधानमंत्री को माफी मांगने के लिए मजबूर किया, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत और प्रभावी पहचान बनाई। जो लोग पिछले एक वर्ष से नेशनल हाईवे पर पक्के मकान बनाकर बैठे थे, वो अब घर जा रहे हैं तो नगाड़े बजेंगे ही है। जब खुशी में ढोल नगाड़े बजेंगे तो पैर और शरीर नृत्य करेंगे ही। मोदी सरकार को हराना वाकई बहुत बड़ी उपलब्धि है।
गोवा में प्रियंका गांधी भी नाची:
10 दिसंबर को जब दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और ब्रिगेडियर लिद्दर के अंतिम संस्कार के समय उनकी बेटियां आंसू बहा रही थी, तभी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मौके पर मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं का स्लोगन देने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा गोवा में लोक कलाकारों के साथ नृत्य कर रही थीं। गोवा में भी अगले वर्ष मार्च माह में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रचार के सिलसिले में ही प्रियंका गांधी गोवा में है।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें