अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 समस्या

Share

रामकिशोर मेहता

राजा चिंतित है,
विचलित है प्रजा।
सामने दिखाई दे रही समस्या
गम्भीर है।
समाधान आसान नहीं है।
राजा की आज्ञा है
‘ इस लकीर को
छोटा करना है।’
बुलाया जाता है
देश के
बुद्धिमानों / विद्वानों
का सम्मेलन।
सम्मेलन में प्रश्न उठता है
“लकीर कहाँ है?”
एक बिजली सी कौंधती है।
प्रजा को
कुछ दिखाई नहीं पड़ता।
विद्वान चीख उठते है
“यूरेका”
लो हो गई
समस्या हल।
समझा देते हैं राजा को
कि प्रजा को
समस्या का
दिख जाना ही तो
असली समस्या है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें