इंदौर ।अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और अखिल भारतीय किसान मोर्चा के आवाहन पर तीनों किसान किसान कानून वापस लेने और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में 6 फरवरी को देशव्यापी चक्का जाम और प्रदर्शन की घोषणा की गई है। इसी के तहत इंदौर संभाग के सभी किसान संगठनोंं द्वारा 6 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे तहसील कार्यालय पीथमपुर के समक्ष धरना दिया जाएगा और दोपहर 2:00 बजे यहां से जुलूस निकलकर मराल होटल के सामने पहुंचेगा, जहां पर किसानों मजदूरोंं की सभा होगी । किसान संघर्ष समिति के मालवा निमाड़़ संयोजक रामस्वरूप मंत्री, सचिव दिनेश सिंह कुशवाह तथा पीथमपुर के मजदूर नेता विजय शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पीथमपुर के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में इंदौर, धार पीतमपुर और आसपास के इलाकों के मजदूर और किसान भागीदारी करेंगे। यह प्रदर्शन किसान संघर्ष समिति, किसान खेत मजदूर संगठन, एटक , प्रतिभा मजदूर यूनियन, जनता श्रमिक संघ सहित विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित किया गया है । प्रदर्शन में प्रमुख रूप से एसके दुबे, रूद्र पाल यादव, प्रमोद नामदेव , हरिओम सूर्यवंशी , अजय यादव, छेदीलाल यादव , रामस्वरूप मंत्री, भरत सिंह यादव , उमाकांत मिश्रा, बब्बू यादव ,आदि शरीक होंगे ।श्री मंत्री ने बताया कि पिछले 71 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है है, दूसरी तरफ किसानों के साथ दुश्मनों से भी ज्यादा दुष्टता का व्यवहार करती दिखाई दे रही है। श्री मंत्री ने बताया कि 06 फरवरी 2021 को पूरे देश के किसान सड़कों पर उतरकर तीन किसान विरोधी कानून निरस्त करो, तथा सभी कृषि उत्पाद की खरीदी समर्थन मूल्य पर करो, समर्थन मूल्य पर खरीदी का कानून बनाओं, आन्दोलन स्थ
You may also like
केडिया ग्रुप पर अवैध खनन का आरोप, याचिका दायर
Share समाजवादी पार्टी ने सीबीआई जांच की मांग की मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर में दायर जनहित याचिका क्रमांक 41873/2025 में अवैध ग्रेनाइट खनन, राजस्व हेराफेरी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर माननीय न्यायालय द्वारा...
2 min read
पत्र लेखक संघ द्वारा फाग उत्सव कार्यक्रम आयोजित
Share पत्र लेखक संघ द्वारा फाग उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथियों मे पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल युवा नेता राहुल निहोरे सत्यप्रकाश द्विवेदी सलीम शेख साहित्य कार कोतुक जी डॉक्टर अखिलेश राव...
1 min read
इंदौर की गेर में उड़ेंगी रंग भरी मिसाइलें, 5 लाख हुरियारे होंगे शामिल
Share देश के सबसे बड़े रंगोत्सवों में शामिल इंदौर में रंगपंचमी का पारंपरिक गेर उत्सव इंदौर में रंगपंचमी का पारंपरिक गेर उत्सव इस बार भी भव्य रूप में नजर आएगा. राजवाड़ा क्षेत्र से निकलने वाली यह ऐतिहासिक परंपरा अब देश के...
4 min read




