अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कर्पूरी ठाकुर की 35वीं पुण्यतिथि पर जनसभा

Share

नई दिल्ली।। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में आज जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जनसभा का आयोजन किया गया। 

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक रघु ठाकुर जी ने कहा कि-” आज जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि है आज ही के दिन वह हमसे विदा हुए थे। स्व. कर्पूरी ठाकुर बिहार के तत्कालीन समस्तीपुर जिले के पितोझिया गांव में पैदा हुए। उनका सारा जीवन संघर्ष का था। गरीब घर में पैदा हुए तो गरीबी से संघर्ष किया। फिर आजादी के आंदोलन में शरीक हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए। समाजवादी आंदोलन में शामिल हुए और डॉक्टर लोहिया के नेतृत्व में समाजवाद की स्थापना के लिए यानी आर्थिक- राजनीतिक समानता के लिए संघर्ष करते रहे। सरकार में पहुंचकर उन्होंने लोहिया के सपनों को जमीन पर उतारने का प्रयास किया और अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त की। अति पिछड़ों को पिछड़ों के आरक्षण में से पृथक हिस्सेदारी दी। महिला और गरीबों को भी आरक्षण की योजना में शामिल किया।

 वे ईमानदारी का पर्याय थे जिन पर उनके जीवन काल में कभी कोई उंगली नहीं उठी। जस की तस धर दीनी चदरिया – की तर्ज पर, वे जिस गरीबी में पले-बढ़े वैसे ही गरीबी में रहते हुए दुनिया को छोड़कर चले गए। भारत सरकार के द्वारा उन्हें “भारत-रत्न” दिए जाने के बाद, उनके बारे में  काफी जानकारियां आई हैं। जिनसे देश के लाखों लोगों को प्रेरणा मिलेगी। 

कर्पूरी जी  प्रतिबद्ध समाजवादी थे और समाजवादी समाज  की स्थापना के लिए आखिरी क्षण तक लड़ते रहे। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है और संकल्प लेती है कि उनके अधूरे कामों को, डॉक्टर लोहिया के सपनों को पूरा करने के लिए कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर मैं भारत सरकार से अपील करूंगा कि जिस प्रकार से कर्पूरी जी ने मुंगेरीलाल कमीशन की  सिफारिश के आधार पर अति-पिछड़ों और पिछड़ों को आरक्षण की पृथक-पृथक व्यवस्था की थी। उसी प्रकार भारत सरकार भी रोहिणी आयोग की सिफारिश को लागू करे और पिछड़ों तथा अति-पिछड़ों को आबादी के अनुसार आरक्षण की व्यवस्था करें। यही जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

 सभा में सर्वश्री मुकेश चंद्रा, अरुण प्रताप सिंह,एडवोकेट संदीप, राजकुमार सैन, ओमवीर, अमन खान,दिनेश सैन,विश्वजीत ठाकुर-एडवोकेट आदि ने भी अपने विचार रखे। 

सभा के पश्चात सभी ने खड़े होकर 2मिनट मोहन धारण कर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

                 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें