देशभर में जन्माष्टमी धूमधाम मनाई जा रही है। मध्यप्रदेश में भी उल्लास है। भगवान कृष्ण और राधा को करोड़ों के गहने पहनाए गए हैं। मंदिरों को सजाया गया है। ग्वालियर स्थित गोपाल मंदिर में राधाकृष्ण को 100 करोड़ रुपए के गहने पहनाए गए हैं। वहीं, बैतूल में स्थित रुक्मिणी बालाजीपुरम मंदिर को ब्रज धाम के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
ग्वालियर : नगर निगम ग्वालियर द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी महोत्सव फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सेन्ट्रल बैंक से सिंधिया रियासत कालीन बेशकीमती गहनों को लाया गया। सबसे पहले मंदिर परिसर में सभी गहनों की जांच और नग की गणना की गई। इसके बाद पुजारी ने भगवान राधाकृष्ण का 100 करोड़ रुपए के गहनों से श्रृंगार किया।

ग्वालियर : भगवान राधाकृष्ण का इन 100 करोड़ रुपए के सिंधिया रियासत के बेशकीमती गहनों से श्रृंगार किया।
बैतूल : बालाजीपुरम में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। मंदिर में कारागृह, गंगाकुंड, वृंदावन धाम बनाया गया है। कृष्णलीला के बाद कंस सेना निकलेगी। लाइट एंड साउंड के साथ संवाद के बाद ठीक 11.47 पर चन्द्रोदय के साथ कृष्ण जन्म होगा। इसके बाद वासुदेव बने पुजारी टोकरी में नंदलाल को यमुना रूपी गंगाकुंड से वृदांवन धाम बने मुख्य मंदिर तक ले जाएंगे। यहां बनी झांकी में नंदलाल की पूजा-आरती भजन के साथ होगी।

बैतूल. बालाजीपुरम में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है।

इंदौर : निपानिया स्थित इस्कॉन मंदिर में आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

रायसेन : रामलीला मैदान स्थित राधाकृष्ण मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। भगवान को झूले में भक्तों ने झुलाया।

विदिशा : पठारी में भगवान जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जगह-जगह दही मटकी फोड़ी गई। श्री राधा कृष्ण पोद्दार मंदिर को से सजाया गया।

उज्जैन : भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में फल और सब्जियों से मंदिर को सजाया गया।

पन्ना : बुंदेलखंड के आराध्य देव कहे जाने वाले भगवान जुगल किशोर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्त रात में भगवान के दर्शन सीधे हीरा जड़ित मुरली धारण किए कर पाएंगे। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह मंदिर 300 साल पुराना है।

बुरहानपुर : घाघरला में कोरकू आदिवासी समुदाय द्वारा जनसहयोग से बने राम मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।

दमोह : घाट पिपरिया में 20 गांव के लोगों ने एक साथ आकर भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर शोभायात्रा निकाली।






