अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उत्तराखंड में आयोजित पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन में इंदौर के राजेश पोरवाल प्रथम*

Share

 उत्तराखंड राज्य की स्थापना के रजत जयंती अवसर पर आदि कैलाश क्षेत्र में 14,700 फुट की ऊंचाई पर 2 नवंबर को आयोजित 60 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन दौड़ में साठ वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी में इंदौर के राजेश पोरवाल प्रथम विजेता रहे। 

उत्तराखंड के पौराणिक और आध्यात्मिक स्थल आदि कैलाश क्षेत्र में रविवार को राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन आयोजित की गई। इसमें देश के 22 राज्यों से 700 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। यह अल्ट्रा मैराथन 14,700 फुट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश क्षेत्र में ज्योलिंगकांग से प्रारंभ हुई।

 यह दौड़ आदि कैलाश क्षेत्र से शुरू होकर कालापानी और कालापानी से होते हुए गुंजी आकर समाप्त हुई। मैराथन का शुभारंभ सुबह छह बजे केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा और अन्य अतिथियों ने किया।

उच्च हिमालयी क्षेत्र 14700 ft पर माइनस 6 डिग्री तापमान में आयोजित अल्ट्रा मैराथन दूरी के हिसाब से अलग-अलग वर्गों में हुई। 60 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन वर्ग में 22 राज्यों के 163 एथलीट ने भाग लिया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें