अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*रामबाबू अग्रवाल परमार्थिक ट्रस्ट की ओर से कपड़ा मिलों की झांकी के लिए आर्थिक सहयोग प्रदत*

Share

*सभी मिल की गणेश उत्सव समितियां को 26100 के चेक दिए गए*

इंदौर । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामबाबू मथुरा लाल जी अग्रवाल पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से इंदौर की पांचो कपड़ा मिलों की झांकियां की परंपरा को जीवित रखने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया ।ट्रस्ट के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव की उपस्थिति में सभी कपड़ा मिलों की गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारीगण को मालवा मिल  झांकी निर्माण स्थल पर पहुंच कर प्रत्येक मिल की समिति को 26 100 के  चेक प्रदान किये।

इस अवसर पर मालवा मिल गणेश उत्सव समिति केकैलाश कुशवाहा, राजेंद्र मरमट और सुरेंद्र शर्मा स्वदेशी मिल गणेश उत्सव समिति के कन्हैया लाल मरमट, चंपालाल वर्मा और हीरालाल वर्मा, राजकुमार मिल गणेश उत्सव समिति के नाथूलाल शर्मा, कैलाश सिंह ठाकुर कल्याण मिल गणेश उत्सव समिति के हरनाम सिंह धारीवाल ,लक्ष्मी नारायण पाठक और देवी सिंह सेंगर, हुकम चंद मिल गणेश उत्सव समिति के नरेंद्र श्री वश,प्रतिभान सिंह बुंदेला, किशन लाल बोकरे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रामस्वरूप मंत्री ने कहा कि मिल बंद होने के बावजूद मजदूरों के हौसले से यह परंपरा जीवित है। रामबाबू जी अग्रवाल जैसे समाजसेवियों की आहुति इस परंपरा को जीवित रखने में प्रेरणादाई बन रही है। श्याम सुंदर यादव ने कहा कि पिछले 3 साल से रामबाबू अग्रवाल मेरे आग्रह पर सभी कपड़ा मिलों को आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। शुरू साल में 11000 दिए थे अब उसे बढ़ाकर 26000 कर दिया गया है। निश्चित रूप से इसके लिए कपड़ा मिल के मजदूर रामबाबू अग्रवाल और उनके परिवार के ट्रस्ट के आभारी हैं ।

कार्यक्रम पश्चात झांकी निर्माण स्थल पर स्थापित गणेश प्रतिमा की आरती की गई ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें