अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राम मंदिर में 22 जनवरी को विराजेंगे रामलला:मार्च 2024 तक अयोध्या में 1 करोड़ भक्तों के आने की संभावना

Share

अयोध्या

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला विराजेंगे। 15 जनवरी से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक समारोह के अंतिम दिन यानी 22 जनवरी को पीएम मोदी की मौजूदगी में राम मंदिर में रामलला को विराजमान किया जाएगा।

इस समय राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का फर्श बनाने का काम चल रहा है। यहां खंभों पर देव प्रतिमाओं को उकेरा जा रहा है। - Dainik Bhaskar

इस समय राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का फर्श बनाने का काम चल रहा है। यहां खंभों पर देव प्रतिमाओं को उकेरा जा रहा है।

शनिवार (9 सितंबर) को राम मंदिर से जुड़ी भवन निर्माण समिति की दूसरे दिन बैठक में इन सभी बातों पर चर्चा हुई। बैठक अभी भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय में चल रही है। इसमें विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार, उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्रा और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद हैं।

ये तस्वीर LNT भवन में नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में चल रही निर्माण समिति की बैठक की है।

ये तस्वीर LNT भवन में नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में चल रही निर्माण समिति की बैठक की है।

मूर्तियों-मंदिर के ग्राउंड फ्लोर को फाइनल टच देने पर चर्चा
भवन निर्माण समिति की दूसरी बैठक LNT ऑफिस में चल रही है। बैठक भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हो रही है। इसमें रामसेवकपुरम में बन रही मूर्तियों और मंदिर के ग्राउंड फ्लोर को फाइनल टच देने पर चर्चा की गई। इसके अलावा मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।

निर्माण से जुड़े अधिकारियों की ओर से बताया गया कि इस समय मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का फर्श बनाने का काम चल रहा है। यहां खंभों पर देव प्रतिमाओं को उकेरा जा रहा है। मंदिर के फर्स्ट फ्लोर में लगने वाले सभी 14 दरवाजे बनकर तैयार हो गए हैं।

9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने रामजन्मभूमि पर फैसला सुनाया था। तब चीफ जस्टिस रहे रंजन गोगोई बेंच की अध्यक्षता कर रहे थे।

9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने रामजन्मभूमि पर फैसला सुनाया था। तब चीफ जस्टिस रहे रंजन गोगोई बेंच की अध्यक्षता कर रहे थे।

नक्काशी को फाइनल टच दिया जा रहा

यह काम हैदराबाद के कारीगर कर रहे हैं। जबकि दरवाजे की लकड़ी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से खासतौर पर मंगाई गई है। खंभों पर नक्काशी को फाइनल टच दिया जा रहा है। बैठक में अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के अलावा राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और अयोध्या के राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र सहित एलएंडटी के इंजीनियर मौजूद हैं।

निर्माण कार्यों में तेजी लाने की भी बात कही गई। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के पहले की तैयारियों पर भी मंथन किया गया।

स्वामी रामभद्राचार्य के जन्म दिन 22 जनवरी को अमृत महोत्सव का आयोजन
तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य का जन्मदिन अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। ये कार्यक्रम 14 से 22 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए पीएम मोदी को प्रमुख रूप से आमंत्रित किया गया है। रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के मुताबिक, समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी निश्चित रूप से शामिल होंंगे। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह और अमृत महोत्सव एक ही दिन 22 जनवरी 2024 को होने की बात कही जा रही है।

जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य का जन्मदिन अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

मार्च 2024 तक अयोध्या में 1 करोड़ भक्तों के आने की संभावना
विश्व हिंदू परिषद के प्रचार-प्रसार प्रमुख सुरेंद्र जैन ने बताया कि 15 जनवरी से लेकर मार्च 2024 तक एक करोड़ श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। यह संख्या और बढ़ सकती है, जिसके 5 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

अयोध्या बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक हब: 32 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट; 20 फाइव स्टार होटल खुलेंगे​​​​​

राम नगरी अयोध्या…सज रही है। संवर रही है। 5-10 हजार करोड़ नहीं, बल्कि 32 हजार करोड़ से। इसमें राम लला के मंदिर की लागत अलग है। सरकार का टारगेट अयोध्या को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन हब बनाने का है। यह इसी से समझा जा सकता है कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी इस पूरे प्रोजेक्ट पर नजर रखे हुए हैं। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें