अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कर्जाग्रस्त किसानों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से की मुलाकात*

Share

*मुख्यमंत्री ने दाम दुपट के सिद्धांत को लागू करने का दिया निर्देश*

     कर्नाटक के बेल्लारी जिले  के कर्जाग्रस्त किसानों के प्रतिनिधियों ने आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की। सवा घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री ने माना कि किसानों के साथ बैंकों द्वारा अन्याय किया जा रहा है।

    उन्होंने दाम दुपट के सिद्धांत को लागू करने का निर्देश दिया है।  (उल्लेखनीय है कि सामाजिक कार्यकर्ता जयंत वर्मा, किसान नेता डॉ सुनीलम एवं अन्य साथियों की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि 1918 के कानूनों में किए गए संशोधन को रद्द किया जाता है तथा बैंकों से जुड़े मुद्दों को लेकर किसान न्यायालय जा सकते हैं) सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार संशोधन रद्द किए जाने के चलते दाम दुपट का सिद्धांत देशभर में लागू है।

     मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे वित्त सचिव के साथ मिलकर बैंक के अधिकारियों के साथ किसानों की कर्ज मुक्ति (एकमुश्त समझौता ) का रास्ता प्रशस्त करें।

      बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें भाजपा सरकार द्वारा भूमि सुधार कानून में किए गए बदलाव को रद्द करने, मंडी व्यवस्था को मजबूत करने, मूल्य आयोग का गठन करने एवं किसानों से मोटा अनाज खरीदकर 10 किलो अनाज हर नागरिक को उपलब्ध कराने की मांग की गई।

        मुख्यमंत्री के साथ चर्चा में किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम, विधायक बी आर पाटिल, विधायक दर्शन पुत्तनैया,  रैयत संघ के अध्यक्ष नागेंद्र बड़गलपुर एवं समाजवादी नेता अलीबाबा, झांसी लक्ष्मी,आंध्रप्रदेश, एड. मल्लिकार्जुन रेड्डी, मंजे गौड़ा, एडवोकेट भास्कर राव, माधव रेड्डी, बसव राजू, रंगास्वामी, हनुमना गौड़ा आदि शामिल थे।

*माधव रेड्डी*

 *कर्नाटक राज्य रैयत संघ*

9008462017

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें