इन्दौर । प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत आज महावर नगर, उषा नगर व आसपास के क्षेत्र में एक विशाल ‘जनजागृति यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश कोली समाज के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया, इस अवसर पर जन औषधी मध्यप्रदेश, उड़ीसा के रीजनल मेनेजर विवेक शर्मा एवं मध्य प्रदेश के मेनेजर प्रशांत आचार्य मौजूद थे।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री महावर ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र आज गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से देश के नागरिकों के लगभग ₹30,000 करोड़ की बचत हुई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जन औषधि केंद्रों पर मिलने वाली दवाएं गुणवत्ता में किसी भी ब्रांडेड दवा से कम नहीं हैं, जबकि उनकी कीमत 50% से 90% तक कम भी है।
मुख्य अतिथि ने नागरिकों से ‘जन औषधि सुगम’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करने का आह्वान किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अपने नजदीकी केंद्र और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के लिए मात्र 1 रुपये में उपलब्ध ‘सुविधा’ सैनिटरी पैड की योजना की भी सराहना की।
श्री महावर ने कहा कि इस जनजागृति यात्रा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जेनेरिक दवाओं के लाभ पहुंचाना और ‘महंगी दवा’ के भ्रम को दूर करना है। यात्रा के दौरान जेनेरिक दवाओं के पम्फलेट्स भी बांटे गए और लोगों को जन औषधि केंद्रों के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट के रुप में रीजनल मेनेजर विवेक शर्मा एवं मध्यप्रदेश के मेनेजर प्रशांत आचार्य ने जन औषधी केन्द्र की महत्ता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर युवा कार्यकर्ता दिनेश बिल्लोरे, शरद यादव, प्रहलाद महावर, विवेक महावर, प्रवीण राठौर, आदित्य रेशवाल, अक्षय प्रजापति सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जन औषधि केंद्रों के संचालक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत जन औषधी केन्द्र के संचालक डाॅक्टर प्रकाश बर्वे ने संचालन
अब्बास भाई ने एवं अंत में आभार शरद यादव ने माना।






Add comment