अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर से RSS को मिला फीडबैक..चुनावी जमीन पर BJP कमजोर!

Share

इंदौर

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की टॉप लीडरशिप ने मध्य प्रदेश भाजपा संगठन को लेकर इंदौर से भी एक गोपनीय फीडबैक लिया है। इसके लिए संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने संगठन के अंदाज में ही गुपचुप मुलाकात की है। वे बुधवार रात को लौट गए। वे यहां से अहमदाबाद गए हैं, ऐसा बताया गया है।

वे दो दिन पहले यहां आए। चुनिंदा जमीनी और पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर गए हैं। एक पुराने कार्यकर्ता ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी कि भाजपा मध्य प्रदेश के संगठन में आगामी दिनों में बदलाव देखने को मिलेगा। यह विधानसभा चुनाव को लेकर स्ट्रेटेजी के अलावा संगठन पदाधिकारी स्तर तक हो सकता है।

कौन हैं डॉ. वैद्य और उनके फीडबैक के मायने क्या

संघ में सरसंघचालक के बाद महासचिव के रूप में सरकार्यवाह का पद है। उसके बाद सह सरकार्यवाह होते हैं। डॉ. मनमाेहन वैद्य उन्हीं में से एक हैं। वे 2018 में इस पद पर नियुक्त हुए थे। इनकी नियुक्ति सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने की थी। यानी वे टॉप थ्री पॉजिशिन में आते हैं। इससे उनकी फीडबैक के मायने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अचानक एक्शन में क्यों है संघ

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कर्नाटक में मिली करारी हार को आरएसएस खासी सतर्क हो गई है। प्रदेश में मौजूदा सियासी हालात और भविष्य की रणनीति की रूपरेखा तैयार करने के लिए दौरे तेज कर दिए गए हैं। बीजेपी और संघ नेताओं के बीच लगातार बैठकों और मंथन का दौर जारी है। वैसे भी मालवा संघ का गढ़ माना जाता है।

सूत्रों ने बताया मंगलवार को अचानक इंदौर पहुंचे राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने इंदौर में संघ के बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठकें की। ये मुलाकातें अहम मानी जा रही हैं। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मोबाइल ले जाने की भी अनुमति नहीं दी गई थी।

दो दिन चली बैठकें, जुलाई में फिर आ सकते हैं

मंगलवार और बुधवार को संघ के बड़े पदाधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक कर बुधवार रात 10 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। वैद्य इंदौर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अगले महीने जुलाई के पहले सप्ताह में फिर आएंगे।

संघ के एक पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वैद्य ने इंदौर की सभी विधानसभा सीटों का फीडबैक लिया है। उन्होंने महिला स्वंय सेविकाओं की बैठक भी ली है। साथ ही प्रदेश में संगठन के काम की जानकारी भी जुटाई है। हालांकि संघ और भाजपा नेता वैद्य के दौरे को निजी बता रहे हैं।

वैद्य बुधवार को डीएवीवी ऑडिटोरियम में जयंतराव सहस्त्रबुद्धे से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए। बैठक में वैद्य पदाधिकारियों को यह संकेत देकर गए है कि जल्द ही प्रदेश के संगठन में बदलाव हो सकता है।

इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. वैद्य शामिल हुए और संबोधित किया।

इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. वैद्य शामिल हुए और संबोधित किया।

बीजेपी 20 जून से बीजेपी घर-घर चलाएगी महासंपर्क अभियान

संघ और भाजपा नेताओं के दौरों के बीच बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए जमीनी तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने चुनाव के लिए राष्ट्रीय समिति और सदस्य केंद्रीय टोलियां बनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी मंडल समिति राष्ट्रीय, मीडिया और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स की सूची भी बना रही है।

साथ ही लोकसभा क्षेत्रों में एक हजार विशिष्ट परिवारों की सूची भी बनाई जा रही है। बीजेपी सूची के बाद विशिष्ट परिवारों के साथ चर्चा का कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। जिसके बाद बीजेपी 20 से 30 जून तक घर-घर महा संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान बूथ पर पार्टी की गतिविधियां संचालित होंगे। वहीं बीजेपी आगामी एक महीने के दौरान सभी मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन होंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें