अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नफरत की राजनीति के खिलाफ 7 जनवरी को इंदौर में सद्भाव सम्मेलन

Share

मेघा पाटकर सहित कई नेता संबोधित करेंगे*

 इंदौर । शहर के वामपंथी समाजवादी चलो और विभिन्न किसान मजदूर और जन संगठनों की ओर से 7 जनवरी को दोपहर 12:00 से अभिनव कला समाज हाल में नफरत की राजनीति के खिलाफ और संविधान बचाने के लिए सद्भाव सम्मेलन आयोजन किया गया है। सम्मेलन को संबोधित करने के लिए नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेघा पाटकर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव जसविंदर सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अरविंद श्रीवास्तव, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह, सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल, लोकतांत्रिक जनता दल के स्वरूप नायक सहित प्रदेश के कई नेता आएंगे।

 सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के सचिव मंडल के सदस्य कैलाश लिंबोदिया ने बताया कि आज देश में नफरत फैलाने की कोशिश  सत्ता पक्ष द्वारा की जा रही है। और जिससे संविधान में भरोसा करने वाले लोगों के मन में डर पैदा हो रहा है ।सांप्रदायिक राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है। आपने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए और शहर में अमन चैन बनाए रखने के लिए पिछले 1 सप्ताह से मोहल्ले मोहल्ले और बस्ती बस्ती में अभियान चलाया जा रहा था। पर्चे वितरित किए गए गए थे । जिसका लोगों ने तहे दिल से स्वागत किया और कहा कि इस अभियान की आज बहुत ज्यादा जरूरत है। वर्तमान सरकार लोगों की आम समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक राजनीति कर रही है। जिसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। शनिवार को होने वाले सम्मेलन के साथ ही शहर में अमन चैन और सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का निर्णय इस सम्मेलन में लिया जाएगा। सम्मेलन को सम्मेलन को सफल बनाने की अपील रजनीश जैन, केआर यादव, सीएल सरावत ,रूद्र पाल यादव, मोहम्मद अली सिद्दीकी, सुषमा यादव, एमके चौधरी, भागीरथ कछवाय,  रामस्वरूप मंत्री रमेश झाला, सत्यनारायण वर्मा आदि ने की है ।

 रामस्वरूप मंत्री 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें