अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सलमान खान ने शादी पर की खुलकर बात, कहा- उस लड़की से करूंगा जो…

Share

बॉलीवुड दबंग स्टार सलमान खान एक ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जिनसे हमेशा शादी को लेकर सवाल किया जाता रहा है। सलमान ने इंडस्ट्री में कदम फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से रखा था। वह हमेशा लव लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे, खासकर अपनी को-स्टार्स संग। फैन्स ने कई बार सोचा कि सलमान शादी करेंगे, लेकिन एक्टर ने हमेशा यह कहकर पीछा छुड़ा लिया कि शादी उन्हें पैसों की बर्बादी लगती है। 

फिल्मफेयर मैगजीन (1990) को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने शादी पर खुलकर बात की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वह आखिर लाइफ में कैसे लड़की चाहते हैं और किस तरह की लड़की की उन्हें खोज है। सलमान खान ने कहा था, “मैं एक ऐसी लड़की से शादी करना चाहता हूं जो मेरी तरह हो और मैं उसे वह चीजें दे सकूं जो उसके पास अपने माता-पिता के घर पर नहीं हों।” यह तब की बात है जब सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी के साथ जोड़ा जाता था और वह संगीता संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात भी करते थे। 

 सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘राधेः यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि यह इस साल ईद के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान खान आजकल फिल्म ‘अंतिमः द फाइनल ट्रूथ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें