अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सामंत की रॉ चीफ और अरविंद की IB हेड के तौर पर सर्विस एक साल बढ़ी

Share

नई दिल्ली

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के चीफ सामंत कुमार गोयल और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर अरविंद कुमार के लिए एक अच्छी खबर आई। मोदी सरकार ने दोनों के कार्यकाल का एक साल बढ़ा दिया गया है। अरविंद और सामंत दोनों 1984 बैच के IPS अफसर हैं। गोयल पंजाब कैडर और कुमार असम-मेघालय कैडर से हैं।

सामंत फरवरी 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट एयर स्ट्राइक और 2016 सर्जिकल स्ट्राइक की रणनीति बनाने वाले अफसरों में शामिल रहे हैं। उनको पाकिस्तान एक्सपर्ट माना जाता है। 1990 के दशक में उग्रवाद से जूझ रहे पंजाब के हालात को भी उन्होंने संभालने में भूमिका निभाई थी। वहीं, अरविंद कुमार को जम्मू-कश्मीर एक्सपर्ट माना जाता है।

जून 2019 में सामंत और अरविंद ने पदभार संभाला था
सामंत ने 26 जून 2019 को बतौर रॉ चीफ पद संभाला था। उन्होंने अनिल धस्माना की जगह ली थी। वहीं, अरविंद कुमार ने भी इसी दिन पदभार संभाला था। उनसे पहले राजीव जैन IB के प्रमुख थे।​​​​​​ धस्माना और जैन दिसंबर 2016 में नियुक्त किए गए थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें