अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

चार साल के बाद जेल से रिहा हुईं शशिकला, कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में चल रहा इलाज

Share

D

एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वी के शशिकला को बुधवार को अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल से रिहा कर दिया। शशिकला कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी रिहाई की प्रक्रिया अस्पताल से पूरी की गई। एक सप्ताह पहले उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।आज सुबह 11 बजे उनकी रिहाई हुई। 21 जनवरी को शशिकला को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया था, इससे पहले शशिकला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। बंगलूरू मेडिकल कॉलेज ने जानकारी दी कि अगर वो असिम्प्टोमैटिक रहीं तो उन्हें दसवें दिन डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी मित्र शशिकला आय से अधिक 66 करोड़ रुपए की संपत्ति मामले में फरवरी 2017 से यहां पारापन्ना अग्रहारा के केंद्रीय कारागार में बंद थीं। अस्पताल के बाहर शशिकला के समर्थकों की भीड़ थी और वह अपनी नेता के पक्ष में नारे लगा रहे थे। समर्थकों ने इस दौरान मिठाइयां भी बांटी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें