अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ SDPI ने दिया ज्ञापन

Share
इन्दौर।सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया इन्दौर के ज़िला महासचिव डॉक्टर ज़ाहिद अली ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 2017 में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा इज़राइल से हथियारों की खरीदारी की गई थी जिसके साथ ही इज़राइल से एक पेगासस स्पाइवेयर जासूसी उपकरण भी लिया गया था। यह उपकरण 2 बिलियन डॉलर के हथियारों के सौदे के हिस्से के रूप में था।


पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल मोदी सरकार द्वारा राजनेताओं, पत्रकारों, अन्य पार्टियों के राजनैतिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और मानव अधिकार कार्यकर्ताओं आदि की गोपनीयता की जासूसी करने के लिए गुप्त रूप से किया गया था।

यह एक अति परिष्कृत स्पाइवेयर है जिसे बिना किसी कनेक्शन के फोन में डाला जा सकता है और बातचीत सुन सकता है तथा किसी भी फोन के संचालन की सारी बातचीत, डेटा और निजी जानकारी को चुराया जा सकता है। इस उपकरण के द्वारा फोन सेवा में न होने पर भी व्यक्ति विशेष की समस्त निजी जानकारी व डेटा को रिकॉर्ड किया जा सकता है। साथ ही साथ इस पेगासस स्पाइवेयर के द्वारा देश की सुरक्षा सम्बन्धि अति गोपनीय जानकारी को भी चुराया जा सकता है। 

पेगासस स्पाइवेयर सर्व प्रथम देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यह व्यक्ति विशेष की निजता हनन के साथ-साथ गैर संवैधानिक भी है।
डॉक्टर ज़ाहिद अली ने बताया कि पार्टी ने आज एक ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय के नाम सम्भागायुक्त को दिया है जिसमें मांग की गई है कि, इज़राइल के साथ केंद्र सरकार उक्त डील को निरस्त किया जाए तथा केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कफील रज़ा, प्रदेश महासचिव डॉक्टर मुमताज़ कुरैशी, ज़िला उपाध्यक्ष शकील शेख, एड्वोकेट जुनैद खान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
ज़िला महासचिव
डॉक्टर ज़ाहिद अली

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें