अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में SDPI ने ज्ञापन दिया

Share
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया, इन्दौर ने केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों में अनाप-शनाप वृद्धि के विरोध में सम्भाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। वर्तमान में देश के नागरिक कोरोना महामारी और लाकडाउन की मार झेल रहे हैं वहीं ऐसी स्थिति में केन्द्र सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी करके देश की जनता की कमर तोड़ दी है। देश में जहां लोगों को अपने रिश्तेदारों की अंत्येष्टि करने केलिए समुचित साधन उपलब्ध नहीं हो रहें हैं, रोज़गार चौपट हो गए हैं, लोगों की नौकरियां खत्म हो गई हैं, बेरोज़गारी अपनी चरम सीमा पर है ऐसी स्थिति में पेट्रोल की कीमतें बढ़ाना देश की जनता के साथ घोर अत्याचार है। 
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया, इन्दौर ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोल की बढ़ाई गई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं।
इस अवसर पर पार्टी के ज़िला अध्यक्ष डॉ. मुमताज़ कुरैशी, पार्टी उपाध्यक्ष शकील शैख, अ. कादिर व गफ्फार खान मौजूद थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें