अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर हनी ट्रैप गैंग का राज खुला! ग्वालियर में पति-पत्नी, बेटी-दामाद गिरफ्तार

Share

ग्वालियर में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश हो गया है. पुलिस ने कांग्रेस नेत्री रीता आर्य, उसके पति, बेटी निधि और दामाद को गिरफ्तार किया. गिरोह ने फेसबुक पर इंदौर की एक महिला के जरिए राजस्थान के ऑटो पार्ट्स व्यापारी को फंसाया. व्यापारी को ग्वालियर फ्लैट पर बुलाकर नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और 12 लाख के सोने के गहने लूट लिए. इंदौर कनेक्शन से गिरोह की पहुंच कई शहरों तक फैली हुई थी. पड़ाव थाना पुलिस ने जांच में फेसबुक चैट्स और लोकेशन ट्रैकिंग से साक्ष्य जुटाए.

हाल ही में सामने आया हनी ट्रैप गैंग का मामला अब इंदौर से जुड़ गया है, जहां फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती से ब्लैकमेलिंग और लूट तक की कहानी सामने आई है. राजस्थान के एक ऑटो पार्ट्स व्यापारी को फंसाकर 12 लाख रुपये के सोने के गहने लूटने वाले इस गिरोह के सदस्यों में कांग्रेस से जुड़ी एक महिला और उसके परिवार के लोग शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पति-पत्नी, बेटी और दामाद शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि कारोबारी की शुरुआती दोस्ती इंदौर की एक महिला से हुई थी, जिसने उसे ग्वालियर की मास्टरमाइंड रीता का नंबर दिया. फेसबुक पर “हैलो” से शुरू हुई बातचीत ब्लैकमेलिंग और लूट पर खत्म हुई. गिरोह ने व्यापारी को फ्लैट पर बुलाकर नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और गहने लूट लिए.

पुलिस के अनुसार, हनी ट्रैप गिरोह ने व्यापारी को फंसाने के लिए महिला सदस्यों का इस्तेमाल किया, जो सोशल मीडिया पर संपर्क बनाती थीं. लूट के बाद ब्लैकमेलिंग की धमकी दी जाती थी. गिरफ्तारियों में कांग्रेस से जुड़ी महिला का नाम सामने आया है, जिसके परिवार ने मिलकर ऑपरेशन चलाया. फेसबुक पर दोस्ती बनाता था. इंदौर की महिला ने राजस्थान के व्यापारी को ग्वालियर की रीता से जोड़ा. व्यापारी को ग्वालियर बुलाकर फ्लैट पर नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया. सोने के गहने लूटे गए. गिरोह में परिवार के सदस्य शामिल थे, जो हनी ट्रैप का जाल बुनते थे.

मास्‍टरमााइंड निकली पत्‍नी, पति, बेटी और दामाद समेत गिरफ्तार 
गिरफ्तारियां और जांच पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें मास्टरमाइंड रीता, उसका पति, बेटी और दामाद शामिल है. जांच में इंदौर कनेक्शन पुख्ता हुआ है. पु‍लिस आरो‍पियों के फेसबुक चैट्स, सोशल मी‍डिया अकाउंट्स, बैंक खाते और मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही है. पु‍लिस का कहना है कि गैंग की महिलाएं शातिर है. वे बार-बार पूछताछ में भटका रही हैं. ये गैंग हनी ट्रैप में व्‍यापा‍रियों को ही निशाना बनाती थी.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें