अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पवन टेकरी हनुमान मंदिर पर सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ 24 मई से

Share

देशभर से कई साधु संत महामंडलेश्वर और विद्वान आएंगे*

 इंदौर ।सुपर कॉरिडोर स्थित मनकामेश्वर हनुमान मंदिर पर 24 मई से सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। अनंत विभूषित साकेत वासी श्री भगवानदास जी खंडेश्वरी महाराज की प्रेरणा से मंदिर के महंत शत्रुघ्न दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

24 मई को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत होगी। पवन टेकरी गांधीनगर हनुमान मंदिर भक्त मंडली द्वारा इस महायज्ञ की जानकारी देते हुए बताया गया कि 25 मई गुरुवार को मंडल स्थापना, ग्रह शांति, हवन, को आएगी ।26मई को यज्ञ की शुरुवात ,आरती, 27 शनिवार को पूजन अभिषेक  और सुंदरकांड का पाठ, 28 मई को पूजन, हवन ,यज्ञ नित्य की तरह होगा । और 30 मई को पूर्णाहुति एवं अखंड भंडारे का आयोजन होगा। पवन टेकरी धाम के महंत शत्रुघ्न दास जी महाराज ने बताया कि इस महायज्ञ में भाग लेने के लिए देशभर के कई महामंडलेश्वर, विद्वान, संत – महात्मा पधारेंगे । महायज्ञ की तैयारियां जोर शोर से चल रही है विभिन्न मंडलीय तैयारी में जुटी हुई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें