अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*देश के लिए एकजुट भारत का मुसलमान,भारत दे इजरायली-style में जवाब: : शैला अहमद*

Share

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पूर्व सांसद और भाजपा नेत्री शैला अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘पुलवामा 2.0’ करार दिया है। उन्होंने इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की सीधी भूमिका का आरोप लगाते हुए भारत से इजरायल जैसी सख्त और निर्णायक कार्रवाई की मांग की है।

भोपाल: पूर्व सांसद शैला अहमद नेकहा कि भारत का मुसलमान, भारत के साथ खड़ा है, और देश के खिलाफ किसी भी साजिश के सामने वह चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने यह बात ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में पहले जुमे के मौके पर कही, जब कई स्थानों पर लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और भारतीय सेना के समर्थन में एकजुटता जताई।

पूर्व सांसद ने कहा कि आज पूरा देश वीर जवानों के बलिदान और पराक्रम को सलाम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के नेतृत्व पर हमें गर्व है, जिन्होंने अपने संकल्प से यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत मानवता और न्याय की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने हमेशा पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश की। शैला ने कहा कि चाहे वह अटल बिहारी वाजपेयी हों या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने बिना औपचारिक निमंत्रण के पाकिस्तान की यात्रा की, लेकिन पाकिस्तान ने हमेशा पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान का यही रवैया एक सप्ताह और जारी रहा, तो उसका विघटन तय है। इसके साथ ही उन्होंने विश्व बैंक से अपील की कि जब तक पाकिस्तान अपने रवैये में सुधार नहीं करता, तब तक उसे किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद न दी जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को दी जाने वाली हर सहायता भारत के खिलाफ आतंकवाद और हथियारों के रूप में इस्तेमाल हो रही है।

शैला अहमद ने कहा, “यह हमला कोई सामान्य घटना नहीं है। दो दिन पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने भारत विरोधी बयान दिया और अब यह हमला हुआ है। यह एक पूर्व-नियोजित और निर्देशित ऑपरेशन है।” उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हमास नेता की यात्रा और हमले के बीच संबंध बताते हुए इसे “गहराई से शोधित और योजनाबद्ध आतंकी साजिश” करार दिया।

उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने की जरूरत बताते हुए कहा, “भारत को अब चुप नहीं बैठना चाहिए। पाकिस्तान को याद दिलाना होगा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम उसकी सेना की रीढ़ भी तोड़ सकते हैं। हमारी प्रतिक्रिया इजरायल जैसी सख्त होनी चाहिए।”

पूर्व सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि वे स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सभी सुरक्षा एजेंसियों से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। 

घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गई है, और सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें