अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रिश्ते में नहीं बदल पाई थी शत्रुघ्न सिन्हा-रीना रॉय की लव स्टोरी

Share

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की जोड़ी आज भी सिनेप्रेमियों को पसंद आती है. कुछ फिल्मी जोड़ियां ऐसी होती हैं जिनकी पर्सनल केमिस्ट्री स्क्रीन पर भी नजर आती है. कुछ ऐसा ही कहानी शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की भी है. 70-80 की मशहूर इस जोड़ी के किस्से आए दिन अखबारों की सुर्खियां बना करती थीं. कहते हैं कि सुभाष घई की हिट फिल्म ‘कालीचरण’ में रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा ने साथ काम किया और इसी फिल्म को करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां भी आई.

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में तेजी से होने लगी. धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा. सबको लगने लगा था कि इनकी रील लाइफ जोड़ी रियल लाइफ में भी बदलेगी. लेकिन 1980 में पूनम से शादी करके सबको चौंका दिया. स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि ‘शादी के समय मैं बहुत डरा हुआ था. आखिरी वक्त तक शादी नहीं करना चाहता था. मेरी शादी मुंबई में थी और मैं उस समय लंदन में था. मैं आखिरी फ्लाइट से पहुंचा. पूनम को लग रहा था कि मैं शादी से पीछे हट रहा हूं’.

शत्रुघ्न सिन्हा की जिंदगी पर लिखी गई किताब ‘एनीथिंग बट खामोश’ में उनके और रीना रॉय के रिश्ते के बारे में लिखा गया है. कहते हैं शादी भले ही पूनम से कर ली लेकिन रीना को भूल नहीं पा रहे थे. किताब में एक जगह लिखा है कि जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक पहलाज निहलानी की ‘हथकड़ी’ नामक फिल्म जिसमें शत्रुघ्न रीना के अलावा संजीव कुमार थे जबरदस्त हिट रही तो उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘आंधी तूफान’ में इन्ही तीनों को लेने का फैसला किया. पहलाज ने जब रीना रॉय से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि जाकर शत्रुघ्न से कहो कि मुझसे शादी के लिए हां करेंगे तब मैं इस फिल्म में काम करूंगी वर्ना नहीं’. मैंने फैसला कर लिया है अगर मुझसे शादी नहीं करेंगे तो अगले 8 दिन में कहीं और शादी कर लूंगी’.

रीना का ये संदेश लेकर जब शत्रुघ्न के पास पहलाज पहुंचे तो सुनकर तुरंत रीना को फोन कर फूट-फूट कर रोने लगे. पहलाज ने उन्हें समझाते हुए कहा कि जाने दो उसे शादी कर लेने दो’. रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर एक्टर मोहसिन खान से शादी कर ली.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें