अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

काले मास्क लगाकर बैठे शिवराज, कैलाश और वी डी, उस पर लिखा था आपातकाल

Share

भोपाल. देश में 25 जून 2975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल  लगाया था. भोपाल में बीजेपी नेताओं ने अपने अलग अंदाज में इसका विरोध दर्ज कराया. मीसाबंदियों का सम्मान किया गया. बीजेपी नेताओं ने कहा केरल और पं बंगाल में आपातकाल जैसे हालात हैं.

On the anniversary of Emergency, BJP leaders of MP lodged a protest in a  different way– News18 Hindi

आपातकाल की बरसी पर बीजेपी प्रदेश मुख्याल में मीसाबंदियों के कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं ने आपातकाल को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया. मीसाबंदियों के सम्मान समारोह में सीएम शिवराज, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा समेत कई बड़े नेता चेहरे पर काले मास्क लगाकर बैठे. खास बात ये रही कि इन मास्क पर आपातकाल लिखा हुआ था.

लोकतंत्र की हत्या
आपातकाल लगाने के लिए सीएम शिवराज ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम शिवराज के मुताबिक भारत के इतिहास में 25 जून 1975 वह काला दिन है, जब देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की गयी थी. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचल दिया था. लोकतंत्र को कुचलने वालों को देश कभी माफ नहीं करेगा. लेकिन आज हम उनका सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने असीम कष्ट सहे और जिनकी वहज से लोकतंत्र की बहाली हुई.

वी डी भी बरसे
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने तत्कालीन इंदिरा गांधी की सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा उस वक़्त लोकतंत्र की हत्या कर देश में आपातकाल लगाया था. हम आपातकाल के इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाते हैं. कांग्रेस के लोग आज भी लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हैं. इतना ही नहीं कांग्रेस सहित हमारे कई वैचारिक प्रतिद्वंदी भी लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं. पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में कांग्रेसी मानसिकता वाले दल आपातकाल जैसे हालात पैदा कर रहे हैं.

Youtube Video

मीसाबंदियों का सम्मान
कार्यक्रम में मीसाबंदियों का सम्मान किया गया. इनमें विभीषण सिंह, तपन भौमिक, भरत चतुर्वेदी, रामभुवन सिंह कुशवाह, कर्नल नारायण परवानी, बनवारीलाल सक्सेना, अरुण कुलकर्णी, मांगीलाल पोरवाल, सुरेन्द्र द्विवेदी और बिहारीलाल लालवानी का सम्मान किया गया.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें