अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिवराज सिंह चौहान शनिवार काे इंदौर में :मुख्यमंत्री 11 ऑक्सीजन प्लांट का करेंगे लोकार्पण, 25 ऑक्सीजन प्लांट का भूमिपूजन भी

Share

इंदौर

कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए इंदौर ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार काे इंदौर को कोरोना से निपटने के लिए एक बड़ी ताकत देने वाले हैं। CM सवा 11 करोड़ रुपए से अधिक लागत से निर्मित 11 अस्पतालों में बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इन प्लांट्स की क्षमता 23.34 टन है। साथ ही वे 25 और अस्पतालों में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट का भूमिपूजन भी करेंगे।

इंदौर में 5 अस्पतालों में पिछले एक माह में ऑक्सीजन प्लांट लग चुके हैं। यह सभी काम करने लगे हैं। इनमें बॉम्बे अस्पताल, सी-3 अस्पताल, सेंट फ्रांसिस अस्पताल, चोइथराम अस्पताल तथा आनंद अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट शामिल हैं।

इन अस्पतालों के प्लांट्स का होगा लोकार्पण
अरविंदो अस्पताल, इंडेक्स अस्पताल, CHL अपोलो अस्पताल, चेस्ट वार्ड अस्पताल, MRTB अस्पताल, MTH अस्पताल, मध्यभारत अस्पताल महू, सेवाकुंज अस्पताल, SMS इनर्जी अस्पताल, मेदांता अस्पताल तथा पीसी सेठी अस्पताल में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

25 अस्पतालाें में प्लांट का होगा भूमिपूजन
CM शहर के 25 और अस्पतालों में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट्स का भूमिपूजन करेंगे। इनमें टू- केयर अस्पताल, अरिहंत अस्पताल, DNS अस्पताल, गोकुलदास अस्पताल, ग्रेटर कैलाश अस्पताल, लाइफ केयर अस्पताल, इंदौर क्लाथ मार्केट अस्पताल, अपोलो अस्पताल, सुयश अस्पताल, शैल्बी अस्पताल, विशेष जुपिटर अस्पताल, एप्पल अस्पताल,यूनिक अस्पताल, लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल, एमीनेंट अस्पताल गीता भवन अस्पताल, क्योर-वेल अस्पताल, वर्मा यूनियन अस्पताल, SNG अस्पताल, सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, CHC देपालपुर, CHC सांवेर, ESI मॉडल अस्पताल, ESI टीबी अस्पताल, हुकुमचंद अस्पताल शामिल हैं।

50 करोड़ रुपए की लागत से 135 टन ऑक्सीजन के उत्पादन का लक्ष्य
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि शहर कोरोना संक्रमण दर, उपचार और वैक्सीनेशन के क्षेत्र में संतोषजनक स्थिति में हैं। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से निपटने के लिए एहतियात के रूप में व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर शहर में 95 टन ऑक्सीजन की वर्तमान उत्पादन क्षमता के साथ-साथ 135 टन ऑक्सीजन खपत क्षमता के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में मिशन स्तर पर काम किया जा रहा है।

इसके लिए 50 करोड़ रुपए की लागत से 135 टन ऑक्सीजन की लक्ष्य (अधिकतम) पूर्ति के लिए 10 सरकारी अस्पतालों और 31 निजी अस्पतालों में 60.80 टन क्षमता, 50 करोड़ रुपए की लागत के कुल 41 ऑक्सीजन प्लांट्स लगाए जा रहे हैं। जिसमें से शनिवार को 11.35 करोड़ रुपए की लागत से बने 23.34 टन क्षमता के 11 ऑक्सीजन प्लांट्स का लोकार्पण हो रहा है।

धन्यवाद इंदौर कार्यक्रम में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को स्मार्ट सिटी के मामले में रिव्यू करेंगे। इसके बाद पीसी सेठी अस्पताल में तीसरी लहर को लेकर तैयारियाें का जायजा लेंगे। शाम को वे अभय प्रशाल में आयोजित ‘धन्यवाद इंदौर’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें