अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

काले हिरण का शिकार कर रहे शिकारियों को पकड़ने गए 3 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

Guna Policemen Killed
Share

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या की खबर सामने आ रही है. एक जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों को काले हिरण के शिकार की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिसकर्मी शिकारियों को पकड़ने के इरादे से थाना आरोन थाना क्षेत्र के सगा बरखेड़ा गांव पहुंचे. जहां शिकारियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी. फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी मारे गए.

ये घटना देर रात की बताई जा रही है. जहां शिकारियों के साथ हुईं मुठभेड़ में SI राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम की मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है. पुलिस और शिकारियों के बीच हुईं भिडंत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने आपात उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री निवास पर ये बैठक सुबह 9.30 बजे होगी.

इस बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा , सीएस, डीजीपी (भोपाल में न होने के कारण वर्चुअली जुड़ेंगे) , एडीजी ईंट., पीएस गृह, पीएस मुख्यमंत्री सहित पुलिस के बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे. गुना प्रशासन के कुछ बड़े अधिकारी बैठक से वर्चुअली जुड़ेंगे. हालांकि अभी तक मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें