अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गांधी vs गोडसे की शूटिंग रोकी:भोपाल में बिना इजाजत चल रही थीशूटिंग,डायरेक्टर राजकुमार संतोषी नहीं आए

Share

भोपाल,

भोपाल में संडे लॉकडाउन होने के बाद भी वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे क्रू पर पुलिस का डंडा चल गया। शूटिंग के लिए प्रशासन की इजाजत भी नहीं ली गई थी। मामला चिनार पार्क का है। बताया जा रहा है कि यहां गांधी vs गोडसे नाम की वेब सीरीज की शूटिंग चल रहा थी। इसे देखने के लिए कई लोग जमा हो गए।

जानकारी मिलने पर एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शूटिंग बंद कराते हुए लोगों को पार्क से खदेड़ दिया। मामले में मुख्य आरोपी ऑर्गेनाइजर वैभव सक्सेना को बनाया गया है। वेब सीरीज के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं। रविवार को शूटिंग के दौरान वह तो नहीं आए थे, लेकिन उनकी टीम शूटिंग करवा रही थी।

SDM कार्यालय से नहीं मिली थी अनुमति
एमपी नगर टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि शूटिंग करने वालों को पुलिस थाने लाया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उनके मुताबिक, भोपाल में जो टीम मुंबई से आई है, उसने स्थानीय वैभव सक्सेना नाम के शख्स के माध्यम से SDM कार्यालय में अनुमति के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। इसके बावजूद लॉकडाउन के दौरान बिना मंजूरी के शूटिंग की जा रही थी। इस वजह से वैभव के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी जांच के दायरे
शूटिंग के लिए पुलिस प्रशासन की भी अनुमति की जरूरत होती है। ऐसे में यह भी जांच की जा रही है कि इतने सारे लोगों को शूटिंग और एक जगह एकत्र होने की अनुमति कहां से मिली या फिर बिना अनुमति के ही शूटिंग चल रही थी।

जनवरी में शिवराज से संतोषी ने की थी मुलाकात
राजकुमार संतोषी ने इसी साल 31 जनवरी को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी। इस दौरान संतोषी के साथ भाजपा सांसद और एक्टर सनी देओल भी थे। वहीं इससे पहले संतोषी ने पिछले साल 15 दिसंबर को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की थी।

इसके बाद नरोत्तम ने ट्वीट कर कहा था कि जानेमाने फिल्म निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी भोपाल में अगले साल तीन फिल्मों की शूटिंग करेंगे। उन्होंने मुलाकात कर यहां फिल्म अकादमी शुरू करने के बारे में भी चर्चा की है। मैंने उनसे फिल्मों में प्रदेश के कलाकारों, प्रतिभाओं को मौका देने का आग्रह किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें