मुंबई। सलमान खान के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। सलमान खान के भाई अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान माता-पिता बन गए हैं। शूरा खान ने आज यानी 5 अक्टूबर को एक बेटी को जन्म दिया है। शूरा खान 04 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती हुई थीं। अरबाज खान के घर में आई इस खुशखबरी पर सोशल मीडिया यूजर्स कपल को बधाइयां दे रहे हैं।
साल 2023 में हुई थी अरबाज और शूरा की शादी
अरबाज खान ने पत्नी शूरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं शूरा ने बच्चे को जन्म दिया। अरबाज खान ने साल 2023 में शूरा खान से शादी की थी। दोनों की शादी को दो साल होने वाला है। अब इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
शूरा की गोदभराई में पहुंचे थे सितारे
बता दें, हाल ही में में शूरा खान की गोदभराई सेरेमनी भी रखी गई थी। इसमें पूरा खान परिवार शामिल हुआ था। परिवार के अलावा कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने भी इस फंक्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
गोदभराई में पीले रंग की ड्रेस में नजर आई थीं शूरा
गोदभराई में शूरा खान ने पीले रंग की लॉन्ग ड्रेस पहनी थीं। फंक्शन में शूरा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। शूरा खान बॉलीवुड की फेमस मेकअप आर्टिस्ट हैं। अरबाज और शूरा की मुलाकात पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी।





