अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पश्चिम एशिया में जारी हिंसक संघर्ष खत्म होने के संकेत:12 घंटों के लिए पूर्ण युद्धविराम-ट्रंप*

Share

बीते 13 जून को इस्राइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद बीते 12 दिनों से दोनों देशों के बीच टकराव जारी है। इस्राइल को अमेरिका से भी समर्थन मिला और अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन ठिकानों पर हमले किए। ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर पलटवार किया, जिससे तनाव गहराने की आशंका बढ़ी। हालांकि, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्राइल और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इस्राइल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, युद्ध समाप्त माना जाएगा।’

West Asia Unrest Aviation Advisories amid Middle East Tension Air India IndiGo and other airlines Updates

ट्रंप ने लिखा कि आधिकारिक तौर पर, ईरान युद्ध विराम की शुरुआत करेगा। इसके 12 घंटे बाद इस्राइल युद्ध विराम करेगा। 24 घंटे बाद 12 दिवसीय युद्ध का आधिकारिक अंत हो जाएगा, जिसे पूरी दुनिया सलाम करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक युद्ध विराम के दौरान, दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बर्ताव करेगा।

ट्रंप ने युद्ध समाप्ति के लिए इस्राइल-ईरान को दी बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, सब कुछ वैसा ही काम करेगा जैसा कि होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं दोनों देशों- इस्राइल और ईरान को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने ’12 दिवसीय युद्ध’ को समाप्त करने की सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता दिखाई है।’

West Asia Unrest Aviation Advisories amid Middle East Tension Air India IndiGo and other airlines Updates

ट्रंप ने भगवान से पूरी दुनिया में शांति की कामना की
पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण माहौल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘यह एक ऐसा युद्ध है जो कई वर्षों तक खिंच सकता था, और पूरे मध्य पूर्व को नष्ट कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, और कभी नहीं होगा!’ ट्रंप ने ईश्वर से आशीर्वाद की कामना करते हुए लिखा, भगवान इस्राइल और ईरान को आशीर्वाद दें। भगवान मध्य पूर्व, अमेरिका और पूरी दुनिया को आशीर्वाद दें!

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें