अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*किसानों के सच्चे हितैषी थे, समाजवादी नरेंद्र सिंह

Share

डॉ सुनीलम

    नरेंद्र सिंह जी की मौत की खबर स्तब्ध करने वाली है। वे समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उनका किसान और मजदूर आंदोलन से अटूट संबंध था। मेरा नरेंद्र सिंह जी से संबंध विशेष तौर पर मेरे राजनीतिक गुरु प्रोफेसर विनोद प्रसाद सिंह के कारण बना था लेकिन बाद में वह आत्मीय रिश्ते में बदल गया। कृषि मंत्री रहते हुए या बाद में भी वह मुझे लगातार हर महीने एक दो बार अवश्य फोन करके कुशल क्षेम पूछा करते थे तथा किसान आंदोलन की अद्यतन जानकारी लिया करते थे। जब हमने समाजवादी समागम बनाया, तब से वे लगातार सक्रिय रहे। हमें जब भी कोई कार्यक्रम बिहार में करना होता था हम मान कर चलते थे कि इस कार्यक्रम के आयोजन में वे तन मन धन से मदद करेंगे। बिहार के किसानों के सवालों का उन्होंने गहराई से अध्ययन किया था तथा  किसानी को समृद्ध बनाने के लिए लगातार सोचते रहते थे।

नरेंद्र सिंह जी का बिहार में समाजवादी आंदोलन के स्तंभ होने के कारण उनका बिहार के सभी नेताओं से गहरा रिश्ता रहा। 1977 में जनता पार्टी से उनके पिता श्री कृष्णा सिंह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने थे। बाद में मुंगेर से जमुई अलग जिला बन गया था। नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित सिंह फिलहाल नीतीश कैबिनेट के मंत्री हैं। उनके दूसरे बेटे अजय कुमार सिंह भी जमुई से विधायक बने थे.
संयुक्त किसान मोर्चा के 380 दिन के किसान आंदोलन में भी वे लगातार सक्रिय रहे। जब संयुक्त किसान मोर्चा ने बंगाल में भाजपा को सबक सिखाने का निर्णय लिया तब उन्होंने बंगाल जाकर किसानों की तमाम सभाएं की तथा किसान महापंचायत में शामिल हुए।
मेरी कल्पना में भी नहीं था कि इस तरह की स्तब्ध करने वाली खबर सुनने को मिलेगी।
नीतीश कुमार और लालू यादव से गहरे रिश्ते होने के तमाम प्रसंगों को लेकर मैं बाद में लिखूंगा।
किसान संघर्ष समिति, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, संयुक्त संयुक्त किसान मोर्चा, समाजवादी समाजवादी समागम के सभी साथियों की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि।
नरेंद्र सिंह जी, आपके सपनों को हम मंजिल तक पहुंचाएंगे !

   *_डॉ सुनीलम_*

पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष-किसान संघर्ष समिति
मोबाइल नं. 8447715810

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें