अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सोशलिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर की समस्याओं को लेकर  संघर्ष का लिया संकल्प

Share

होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता
इंदौर।  सोशलिस्ट पार्टी की जिला इकाई द्वारा विजय वर्गीय नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।समारोह के मुख्य अतिथि बिजली कर्मचारियों के नेता रामसमुझ यादव ,रति पाल यादव ,सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ,प्रदेश महासचिव अशफाक हुसैन थे।


 इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि शहर में समस्याओं की बाढ़ है। कहीं पानी की समस्या है तो कहीं सड़कें खुदी पड़ी है, महंगाई आसमान छू रही है, गरीबों का जीना निर्भर है और रोजगार के अवसर घट रहे हैं इन तमाम समस्याओं को लेकर सोशलिस्ट पार्टी शहर के नागरिकों को साथ लेकर संघर्ष करेगी ।वक्ताओं ने कहा कि बगैर संघर्ष के कोई रास्ता बचा नहीं है। सरकार किसानों मजदूरों पर लगातार जुल्म कर रही है। नए नए कानून लाकर उनका जीना दूभर कर रही है ।इन सब के खिलाफ सोशलिस्ट  पार्टी संघर्ष करेगी। कार्यक्रम में सर्व श्री रामस्वरूप मंत्री, अशफाक हुसैन, रति पाल यादव, रामसमुझ यादव ,रजनीश जैन,डी एस मिश्रक,  सोशलिस्ट  पार्टी महिला सभा की अध्यक्ष दुर्गा यादव सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे  । अतिथियों का स्वागत  जिला अध्यक्ष सुषमा यादव  अवधेश यादव,   लाल बादशाह आदि ने किया । संचालन मोहम्मद अली सिद्दीकी ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने एक दूसरों की होली की बधाई दी तथा कहा कि 2 साल बाद पहली बार लोग उत्साह से बाहर निकले हैं। कार्यक्रम का सफल संयोजन सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डीएस मिश्रा ने किया ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें