अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कटनी के पोनिया में आयोजित लोक कल्याण शिविर में पहुंचे

Share

कटनी। शनिवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोक कल्याण शिविर में शामिल होने के लिए  पोनिया पहुंचे। जहां अस्थाई हेलीपेड पर स्थानीय विधायक  मोती कश्यप , कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह , कलेक्टर विशेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक  गौरव तिवारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान अन्य जन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पौनिया लोक कल्याण शिविर में शामिल होने के बाद पान उमरिया के लिए रवाना हुए जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां से सीएम शहडोल जिला के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बिलासपुर गांवके लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे को शहडोल जिला में आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि शहडोल संसदीय क्षेत्र में कटनी जिला का कुछ हिस्सा शामिल है। 
 कटनी प्रवास के दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में आवासहीन परिवार, पान की खेती करने वाले किसान और विद्यार्थियों की पंचायत बुलाई जाएगी। अलग-अलग तारीखों में होने वाली पंचायत में तीनों वर्ग के विकास और उत्थान की योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।  
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के गांवों में 10 लाख और नगरीय क्षेत्र में 5 लाख मकानों का निर्माण आवासहीन परिवारों के लिए किया जाएगा। 4 दिसंबर को भोपाल में गरीब कल्याण एजेंडा जारी होगा। सीएम ने कहा कि पान की खेती करने वाले किसानों की पंचायत में आरबीसी 6-4 नियम को परिवर्तित कर और बेहतर बनाने के लिए किसानों की राय ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐसे विद्यार्थी जो अपनी क्षमता से आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल व इंजीनियरिंग जैसे संस्थान में प्रवेश तो पाते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई जारी नहीं रख पाते, ऐसे विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्चा अब प्रदेश सरकार उठाएगी। इसके लिए पंचायत बुलाकर प्रदेशभर के विद्यार्थियों के साथ बैठ कर नीति बनेगी।
 सभा में सीएम ने उमरियापान को नगर पंचायत बनाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में   कटनी महापौर शशांक श्रीवास्तव, बड़वारा विधायक मोती कश्यप, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला, कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष धु्रवप्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में शामिल रहे। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें